अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है‘बिहार के हित में हो फरक्का जल-संधि का नवीनीकरण ’फरक्का जल संधि हित में नहीं : जदयूभारत-नेपाल की अभेद्य सुरक्षा को दोनों देशों में बनी सहमतिबिहार की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन के हाथसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है‘बिहार के हित में हो फरक्का जल-संधि का नवीनीकरण ’फरक्का जल संधि हित में नहीं : जदयूभारत-नेपाल की अभेद्य सुरक्षा को दोनों देशों में बनी सहमतिबिहार की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन के हाथ

Article Advertisement

Crime

SDO का फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर लगाया करोड़ों का चूना, पेपर पर बांट दिया दुकान

SDO का फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर लगाया करोड़ों का चूना, पेपर पर बांट दिया दुकान पूर्णिया के नटवरलाल का कारनामा सामने आया है. सदर अनुमंडल अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से 10 दुकान का आवंटन किया और करोड़ों का चूना लगाया. पूर्णिया : पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग मंडी एक बार फिर सुर्खियो

SDO का फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर लगाया करोड़ों का चूना, पेपर पर बांट दिया दुकान

Article Advertisement

SDO का फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर लगाया करोड़ों का चूना, पेपर पर बांट दिया दुकान पूर्णिया के नटवरलाल का कारनामा सामने आया है. सदर अनुमंडल अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से 10 दुकान का आवंटन किया और करोड़ों का चूना लगाया. पूर्णिया : पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग मंडी एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल, सौरव जायसवाल नामक गुलाब बाग निवासी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी पार्थ गुप्ता का जाली हस्ताक्षर करते हुए गुलाब बाग मंडी के 10 दुकानों का आवंटन कर दिया. फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाया : सौरव ने दुकान के लाभुकों को जो पत्र सौंपा है, उसमें अनुमंडल पदाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर तो हैं ही, साथ ही साथ कार्यालय का मुहर भी लगा हुआ है. जब इसकी जानकारी हुई अजीब तरह की हलचल सी मच गई. 10 दुकानों का फर्जी आवंटन : बताया जाता है कि, पूर्णिया की गुलाब बाग मंडी के लहसुन पट्टी में नटवरलाल सौरभ जायसवाल के द्वारा 10 लाभुकों को 10 दुकान का फर्जी आवंटन किया गया. सौरभ के साथ-साथ इस फर्जीवाड़े में स्थानीय दर्जनों लोग शामिल हैं. मामला तब प्रकाश में आया जब लोग लहसुन पट्टी पहुंचकर दुकानों का शटर खोलने गए. 5 महीने पहले दिया गया पत्र : पीड़ित ने बताया कि, सभी लोग आवंटन के कागज की मांग करते थे, तो समय पर समय दिया जाता था. जब हम लोगों को आशंका हुई तो पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगे. इसके बाद जुलाई 2024 में सभी लाभुकों को एक पत्र दिया गया. जिसमें न केवल सभी लाभुकों का नाम एवं पता दर्ज था, उन्हें दुकान आवंटित करने की बात भी कही गई थी. सदर थाने में शिकायत दर्ज : सौरभ के द्वारा एक लाभुक से दुकान आवंटन करने के लिए 30 से 40 लाख रुपए की वसूली की गई. जैसे ही बात की जानकारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी पार्थ गुप्ता को मिली, उन्होंने सबसे पहले स्थानीय सदर थाने में एक लिखित मामला दर्ज करवाया. जिसमें सौरभ जायसवाल के साथ-साथ कई लोगों के नाम दिए गए. ''सदर अनुमंडल पदाधिकारी पार्थ गुप्ता के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया है. जिसमें गुलाब बाग निवासी सौरभ जायसवाल के साथ-साथ आज दर्जन लोगों के नाम शिकायत दर्ज की गई है. फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करेगी.'' - अजय कुमार, सदर थाना अध्यक्ष

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read