Pune Double Murder: ड्रम में मिले 2 बहनों के शव, शेफ पर किडनैप-रेप और हत्या के आरोप?
Pune 2 Minor Sister Murder Case: पुणे के राजगुरु नगर शहर में 2 मासूम सगी बहनों की लाश घर के पास एक बिल्डिंग में रखे ड्रम के अंदर मिली है।
Pune 2 Minor Sister Murder Case: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे पुणे से अपहरण, दुष्कर्म की कोशिश और हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक परिवार की 2 मासूम सगी बहनों की लाश घर के पास एक बिल्डिंग में रखे ड्रम के अंदर मिली है।
अपनी दोनों बच्चियों की लाश देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम ससून अस्पताल भेज दिया है।
इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच में पता चला कि दोनों बहनों का कत्ल एक शेफ ने किया है, जो उनके घर के ऊपर ही रहता है।
ड्रम में दोनों बहनों की लाश यह मामला पुणे के राजगुरु नगर शहर के पास का है।
यहां कल दोपहर घर के पास खेलते समय अचानक ही 8 और 9 साल की दो सगी बहनें लापता हो गईं।
परिवार के लोगों ने दोनों लड़कियों की आसपास खूब तलाश की।
तलाश करते हुए परिवार को रात में घर के पास एक इमारत में रखे ड्रम में दोनों बच्चियों की लाश मिली।
पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ित परिवार के घर के ऊपर रहने वाले शेफ ने ही इन बहनों की हत्या की है।
दुष्कर्म करने की कोशिश पुलिस ने बताया कि शेफ ने पहले दोनों बहनों को बहला-फुसला के अपने घर ले गया।
यहां उसने एक बहन के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन उस वक्त उसने विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की।
अब पकड़े जाने के डर से शेफ ने एक बहन की जान ले ली।
फिर डर की वजह से शेफ ने उसी तरह दूसरी बहन की भी जान ले ली।
इसके बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए घर के पास वाली बिल्डिंग के पास एक ड्रम में रख दिया।
आरोपी शेफ गिरफ्तार राजगुरु नगर पुलिस ने शुरुआत में अपहरण का मामला दर्ज किया था।
जांच के दौरान यह चौंकाने वाली घटना सामने आई।
इस मामले में आरोपी शेफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बहनों के शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए पुणे के ससून अस्पताल में हैं।
यह रिपोर्ट स्पष्ट करेगी कि वास्तव में क्या हुआ था।
Article Advertisement
Crime
Pune Double Murder: ड्रम में मिले 2 बहनों के शव, शेफ पर किडनैप-रेप और हत्या के आरोप?
Pune Double Murder: ड्रम में मिले 2 बहनों के शव, शेफ पर किडनैप-रेप और हत्या के आरोप? Pune 2 Minor Sister Murder Case: पुणे के राजगुरु नगर शहर में 2 मासूम सगी बहनों की लाश घर के पास एक बिल्डिंग में रखे ड्रम के अंदर मिली है। Pune 2 Minor Sister Murder Case: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे पुणे से अ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
