अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्त80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्यासीबीआई ने बिहार पुलिस से अपने हाथ में ले ली नीट-यूजी में कथित पेपर लीक घोटाले की जांचसोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्त80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्यासीबीआई ने बिहार पुलिस से अपने हाथ में ले ली नीट-यूजी में कथित पेपर लीक घोटाले की जांच

Article Advertisement

Education

बिहार में प्रशांत किशोर क्या दिखाएंगे करिश्मा, लालू-नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या है रणनीति

बिहार में प्रशांत किशोर क्या दिखाएंगे करिश्मा, लालू-नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या है रणनीति चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक विनिंग फैक्टर की तरह देखे जा रहे हैं. दो अक्टूबर यानि कल जन सुराज की होगी लॉचिंग. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक ​विनिंग फैक्टर की तरह दे

बिहार में प्रशांत किशोर क्या दिखाएंगे करिश्मा, लालू-नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या है रणनीति

Article Advertisement

बिहार में प्रशांत किशोर क्या दिखाएंगे करिश्मा, लालू-नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या है रणनीति चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक विनिंग फैक्टर की तरह देखे जा रहे हैं. दो अक्टूबर यानि कल जन सुराज की होगी लॉचिंग. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक ​विनिंग फैक्टर की तरह देखे जा रहे हैं. जदयू,आरजेडी और भाजपा के बाद अब एक नई पार्टी का राज्य में उदय हो रहा है. दो अक्टूबर को वेटनी कॉलेज ग्राउंड में अपनी पार्टी जन सुराज की लॉन्चिंग करने वाली है. उनका दावा है कि बिहार की राजनीतिक इतिहास के लिए यह दिन काफी बड़ा होगा. आपको बता दें कि बीते दो साल से बिहार के हर जिले में जाकर प्रशांत किशोर लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे लोग बिहार को न सिर्फ उसका पुराना गौरव वापस करेंगे, बल्कि बिहार को देश के तेजी से विकसित होने वाला राज्य बनाएंगे प्रशांत किशोर का कहना है कि दो अक्टूबर को पार्टी स्थापना के दिन जन सुराज के नेता यानी अध्यक्ष, नेतृत्व परिषद और पार्टी के संविधान का ऐलान भी किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट जोर देकर कहा कि वह न तो इस दल के नेता होंगे और न ही नेतृत्व परिषद में शामिल होने वाले हैं. प्रशांत के अनुसार, दल बनने के बाद वह पहले की तरह बिहार की पदयात्रा करते रहेंगे. उन्होंने बताया कि दल बनने के बाद अलगे वर्ष की शुरुआत में फरवरी-मार्च के महीने में पटना के गांधी मैदान से जन सुराज बिहार के समग्र विकास को एक ब्लूप्रिंट को जारी किया जाएगा. बिहार के लोगों को यह बताया जाएगा कि कैसे बिहार भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है. हर एक पंचायत का अलग-अलग घोषणापत्र भी जारी होगा. बिहार भाजपा पर प्रशांत किशोर ने साधा निशाना प्रशांत किशोर सभी दलों को निशाने पर ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को किसी गांव से खड़ा कर दिया जाए तो उन्हें 10 लोग भी नहीं पहचान पाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आपको को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करती है, मगर बिहार में उसकी स्थिति दयनीय है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बिहार में कोई बढ़ा चेहरा नहीं है. प्रशांत किशोर ने उठाया ट्रिपल S का मुद्दा प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ट्रिपल S यानी शराबबंदी, सर्वे (जमीन) और स्मार्ट मीटर नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन की ‘आखिरी कील’ है. उन्होंने कहा, शराबबंदी सिर्फ कागजों में देखी गई है. जमीनी हकीकत इसके उलट है. शराब की दुकानों को बंद किया गया हैं. मगर होम डिलीवरी तेजी से जारी है. उन्होंने कहा कि जनसुराज शुरू से ही शराबबंदी के खिलाफ रही है. हम मानते हैं कि इससे आने वाला राजस्व राज्य की शिक्षा व्यवस्था के सुधार में लगाया जा सकता है. जमीन सर्वे और स्मार्ट मीटर से जनता खफा उन्होंने जमीन सर्वे का भी मुद्दा उठाया. इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सर्वे गांवों में झगड़े और संघर्ष की वजह बन रहा है. नीतीश सरकार की ओर से किया गया जमीन सर्वे अगले छह माह में हर घर की झगड़े की वजह बनेगा. हाल की घटनाओं ने यह साबित कर दिया. स्मार्ट मीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मी​टर का उपयोग किया और वे इसके खिलाफ हो गए हैं. उनके बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read