अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैनुकसान भरपाई का कोई प्लान है क्या? रोहिणी आचार्य ने बाढ़ में बर्बाद हुई फसल पर पूछा सम्राट चौधरी सरकार से सवालअंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर नेपाली पल्लेदार से 2.40 लाख रुपये मिले: एसएसबी की रूटीन चेकिंग में पकड़ी गई नकदी ,...बिहार में PG मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी सौगात, अब हर महीने 92 हजार से 1.12 लाख तक मानदेय मिलेंगेभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैनुकसान भरपाई का कोई प्लान है क्या? रोहिणी आचार्य ने बाढ़ में बर्बाद हुई फसल पर पूछा सम्राट चौधरी सरकार से सवालअंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर नेपाली पल्लेदार से 2.40 लाख रुपये मिले: एसएसबी की रूटीन चेकिंग में पकड़ी गई नकदी ,...बिहार में PG मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी सौगात, अब हर महीने 92 हजार से 1.12 लाख तक मानदेय मिलेंगेभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

Article Advertisement

Education

‘अगर पुलिस की लाठी चलेगी तो…’, BPSC स्टूडेंट्स के मार्च पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

‘अगर पुलिस की लाठी चलेगी तो…’, BPSC स्टूडेंट्स के मार्च पर क्या बोले प्रशांत किशोर? Prashant Kishor On BPSC Students Protest : बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र फिर सरकार और आयोग के खिलाफ विरोध मार्च निकालेंगे। इस बीच जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अभ्यर्थ

‘अगर पुलिस की लाठी चलेगी तो…’, BPSC स्टूडेंट्स के मार्च पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

Article Advertisement

‘अगर पुलिस की लाठी चलेगी तो…’, BPSC स्टूडेंट्स के मार्च पर क्या बोले प्रशांत किशोर? Prashant Kishor On BPSC Students Protest : बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र फिर सरकार और आयोग के खिलाफ विरोध मार्च निकालेंगे। इस बीच जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अभ्यर्थियों का समर्थन करने का ऐलान किया। Prashant Kishor On BPSC Students Protest : बिहार के बीपीएससी अभ्यर्थी एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। गुरु रहमान और खान सर भी अब उनके सपोर्ट में आ गए हैं। इस बीच जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने BPSC छात्रों के साथ मार्च पर निकलने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की लाठी चलेगी तो इसका परिणाम उन्हें भी भुगतना पड़ेगा। प्रशांत किशोर ने शेखपुरा हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में हर दूसरे दिन लाठी चल रही है। इसके बारे में सरकार को कैसे पता नहीं चल रहा है? अगर ऐसा है तो अब से उनके साथ खड़े रहेंगे। देखते हैं कि वह लाठी कैसे चलाते हैं? अभ्यर्थी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को सरकार के सामने रख सकते हैं। लाठी मारने का अधिकार किसने दिया है? : PK उन्होंने आगे कहा कि अगर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं तो सरकार से इजाजत लेकर ही मार्च पर निकलते हैं। सरकार को उनसे बात करना चाहिए, उनकी समस्याओं को समझना चाहिए, लेकिन लाठी मारने का अधिकार किसने दिया है? वे इसका खुलकर विरोध करते हैं। छात्रों के साथ PK भी चलेंगे PK ने आगे कहा कि जब भी छात्र मार्च पर निकलेंगे तो उस मार्च की अगुवाई करने के लिए प्रशांत किशोर और जन सुराज के साथी उनके साथ चलेंगे। वे भी देखना चाहते हैं कि पुलिस लाठी कैसे चलाती है। अगर लाठीचार्ज हुआ तो इसका अंजाम भुगतना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले खान सर ने बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अब आरपार की लड़ाई होगी और आयोग को अभ्यर्थियों की मांग पर विचार करना चाहिए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read