अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासे

Article Advertisement

Crime

किसान की हत्या के आरोपी की जहर खाने से मौत

किसान की हत्या के आरोपी की जहर खाने से मौत हमीरपुर (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक किसान की हत्या के आरोपी की जहर खाने से रविवार को मौत हो गयी। सुमेरपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहल्ले के रहने वाले किसान रमइया प्रजाप

किसान की हत्या के आरोपी की जहर खाने से मौत

Article Advertisement

किसान की हत्या के आरोपी की जहर खाने से मौत हमीरपुर (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक किसान की हत्या के आरोपी की जहर खाने से रविवार को मौत हो गयी। सुमेरपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहल्ले के रहने वाले किसान रमइया प्रजापति (37) का शव शनिवार सुबह एक नाले से बरामद किया गया था। इस सिलसिले में पुलिस ने टेला उर्फ चेला निषाद और उसकी पत्नी किसनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के डर से टेला ने शनिवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसकी आज इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को मृतक के भाई सिद्ध गोपाल को सौंप दिया गया। सिंह ने बताया कि इस दौरान गिरफ्तारी के डर से किसनिया अपने पति (हत्यारोपी) का शव अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गयी। किसान की हत्या के आरोप में दर्ज मामले में महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि किसान रमइया शनिवार की आधी रात खेत में पड़े भूसे की रखवाली करने गया था, जहां उसने टेला और उसकी पत्नी किसनिया को भूसा चोरी करते पकड़ लिया था। सिंह ने कहा कि चोरी का राजफाश होने के डर से दंपति ने कुल्हाड़ी और डंडा से प्रहार कर किसान की हत्या कर दी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read