अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजपटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को टिकट, जदयू ने बिहार MLC चुनाव में उतारे 4 उम्मीदवार, देखें लिस्टBhagalpur News: किशनगंज : बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन, 2026 के तहत आचार संहिता लागूकौन हैं हरीश द्व‍िवेदी? ज‍िन्‍हें नितिन नवीन ने दी बिहार BJP में बड़ी जिम्मेदारीJDU ने जारी की MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा; जानें किस सीट से क...बिहार में बनेगा पहला महिला विवि, मां सीता के नाम पर कैबिनेट ने दी मंजूरी; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलासीतामढ़ी: नेपाल से शराब लाते तस्कर SSB के हत्थे चढ़ासीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजपटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को टिकट, जदयू ने बिहार MLC चुनाव में उतारे 4 उम्मीदवार, देखें लिस्टBhagalpur News: किशनगंज : बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन, 2026 के तहत आचार संहिता लागूकौन हैं हरीश द्व‍िवेदी? ज‍िन्‍हें नितिन नवीन ने दी बिहार BJP में बड़ी जिम्मेदारीJDU ने जारी की MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा; जानें किस सीट से क...बिहार में बनेगा पहला महिला विवि, मां सीता के नाम पर कैबिनेट ने दी मंजूरी; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलासीतामढ़ी: नेपाल से शराब लाते तस्कर SSB के हत्थे चढ़ा

Article Advertisement

Politics

प्रधानमंत्री मोदी ने योगी संग अयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा की

प्रधानमंत्री मोदी ने योगी संग अयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा की नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा की और कहा कि राम की इस नगरी को आध्यात्मिक और वैश्विक पर्यटन केंद्र के साथ ही एक टिका

प्रधानमंत्री मोदी ने योगी संग अयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा की

Article Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने योगी संग अयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा की नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा की और कहा कि राम की इस नगरी को आध्यात्मिक और वैश्विक पर्यटन केंद्र के साथ ही एक टिकाऊ स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करना है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई इस समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बैठक में अयोध्या के विकास से जुड़ी परियोजना के विभन्न पहलुओं पर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की ओर से एक प्रस्तुती दी गई। बयान में कहा गया कि अयोध्या के विकास की कल्पना में एक अध्यात्मिक केंद्र, वैश्विक पर्यटन केंद्र और टिकाऊ स्मार्ट सिटी विकसित करना है। बैठक में प्रधानमंत्री को अयोध्या के संपर्क को बेहतर करने से संबंधित ढांचागत विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान हवाई अड्डे के विकास से जुड़ी परियोजनाओं, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सड़कों और राजमार्गों के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गई। बयान में कहा गया बैठक के दौरान एक हरित उपनगर बसाने को लेकर भी चर्चा की गई ताकि यहां दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आश्रम, होटल और विभिन्न राज्यों के भवनों की सुविधा उपलब्ध हो। एक आधुनिक पर्यटन सुविधा केंद्र और वैश्विक स्तर का एक संग्रहालय बनाए जाने को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या हर भारतीय की सांस्कृतिक चेतना का शहर है इसलिए वहां की परियोजनाओं में उत्कृष्ट परंपरा और सर्वाश्रेष्ठ विकासात्मक बदलाव का प्रदर्शन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या के मानवीय लोकाचार भविष्य के बुनियादी ढांचों से मिलते जुलते होने चाहिए। उन्होंने अयोध्या की पहचान का जश्न मनाने, नवीन तरीकों से इसकी सांस्कृतिक जीवंतता को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read