PM मोदी ने दी बिहार को बड़ी सौगात, 6600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन और शिलान्यास PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस पर जमुई से 'धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान' का शुभारंभ किया।
PM Modi Bihar Visit: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई पहुंचे।
जहां उन्होंने 6600 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही उन्होंने 150 रुपये के स्मारक सिक्का का विमोचन भी किया।
वहीं, इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा के परिवार के सदस्य बुधरा मुंडा को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के जमुई में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया।
इसके साथ ही 6000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात भी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने इसी के साथ आदिवासी समाज को उपेक्षित रखने के लिए पूर्व की सरकारों को भी जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों की गलत नीतियों की वजह से आदिवासी समाज सालों तक विकास की रेस में पिछड़ गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में केवल एक पार्टी या एक ही परिवार का योगदान नहीं था बल्कि आदिवासी समुदाय के कई बड़े नायकों ने बलिदान दिए है।
उन्होंने कहा कि आदिवासियों के योगदान को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला।
आदिवासियों को सालों तक उपेक्षित करके रखा गया।
उनके योगदान, उनकी कुर्बानी को मिटाने की भी कोशिश की गई।
पिछड़ी आदिवासी जनजातियों की परवाह नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अति पिछड़ी आदिवासी जनजातियों की कोई परवाह ही नहीं की गई।
हमारी सरकार ने इनके जीवन की मुश्किलों को कम करने के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की पीएम जनमन योजना शुरू की।
इस योजना से देश की सबसे पिछड़ी जनजातियों की बस्तियों के विकास सुनिश्चित हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब हम बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मना रहे हैं तो इसे समझना जरूरी है कि इसकी जरूरत क्यों पड़ी।
पीएम मोदी ने कहा कि वास्तव में यह आयोजन बहुत बड़े अन्याय को उजागर करता है।
यह इतिहास की बड़ी गलती की ओर इशारा करता है।
उन्होंने कहा कि आज का बहुत ही पवित्र दिन है।
आज कार्तिक पूर्णिमा है, देव दीपावली है और आज गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व भी है।
जनजातीय गौरव उपवन बनाने का ऐलान पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने अति पिछड़ी जनजातियों को हजारों पक्के घर दिए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन बनाने का भी ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि पिछले साल आज के दिन मैं धरती आबा बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में था।
आज उस धरती पर आया हूं, जिसने शहीद तिलका मांझी का शौर्य देखा है।
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव अगले एक साल तक चलेंगे।
राजकुमार राम को भगवान राम बनाया प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज वो है, जिन्होंने राजकुमार राम को भगवान राम बनाया।
आदिवासी समाज वो है, जिसने भारत की संस्कृति और आजादी की रक्षा के लिए सैकड़ों सालों की लड़ाई को नेतृत्व दिया।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने भारत की संस्कृति और आजादी की रक्षा के लिए सैकड़ों सालों की लड़ाई को नेतृत्व दिया।
आदिवासी समाज ने प्रकृति और पुरानी मेडिकल प्रैक्टिस को जिंदा रखा।
Article Advertisement
Politics
PM मोदी ने दी बिहार को बड़ी सौगात, 6600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन और शिलान्यास
PM मोदी ने दी बिहार को बड़ी सौगात, 6600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन और शिलान्यास PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस पर जमुई से 'धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान' का शुभारंभ किया। PM Modi Bihar Visit: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
