अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...

Article Advertisement

Education

PM Modi ने मुकेश सहनी को भेजा पत्र, पिता की हत्या पर जताया दुख

PM Modi ने मुकेश सहनी को भेजा पत्र, पिता की हत्या पर जताया दुख VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. जेपी नड्डा ने सहनी को पत्र भी लिखा है. PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहन

PM Modi ने मुकेश सहनी को भेजा पत्र, पिता की हत्या पर जताया दुख

Article Advertisement

PM Modi ने मुकेश सहनी को भेजा पत्र, पिता की हत्या पर जताया दुख VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. जेपी नड्डा ने सहनी को पत्र भी लिखा है. PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने मुकेश सहनी को पत्र लिखकर इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. पत्र में उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सहनी परिवार के साथ हैं. आपको बता दें कि पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, ''एक प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में पिता से मिलने वाला मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी निधि होती है. उनके निधन से आपके जीवन में जो सूनेपन की पीड़ा आई है, उसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है. जीतन सहनी जी परिवार के लिए एक आधार और प्रेरणास्रोत थे. आज वह शारीरिक रूप से हमारे साथ नहीं हैं पर उनकी शिक्षाएं और जीवन-मूल्य परिवार के साथ सदैव बने रहेंगे. ईश्वर आपके परिवार को यह दुख सहने का धैर्य और साहस प्रदान करें.'' जेपी नड्डा ने भी प्रकट किया शोक वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को पत्र लिखकर उनके पिता की हत्या पर शोक व्यक्त किया है. जेपी नड्डा ने अपने पत्र में लिखा, ''आपके पूजनीय पिताजी श्री जीतन सहनी जी के देहांत के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ. इस अपूरणीय क्षति के समय में मैं और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता आपके और आपके परिजनों के साथ हैं.'' साथ ही उन्होंने आगे लिखा, ''इस दुख की घड़ी में मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, साथ ही आपको एवं आपके परिवारजनों को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें. दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ विनम्र श्रद्धांजलि. ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।।'' दरभंगा में हुई थी हत्या आपको बता दें कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में कुछ दिनों पहले चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस ने मामले की त्वरित जांच करते हुए मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. जीतन सहनी की हत्या ने न केवल सहनी परिवार को, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read