PM के सामने जनता से ये क्या वादा कर गए चिराग पासवान?
सियासी हलचल तेज बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार (26 अप्रैल) को पांच सीटों पर वोटिंग जारी है, जिसमें अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग पूर्णिया में पप्पू यादव की सीट पर 46.78% हुई है. इन सबके बीच बिहार में अन्य सीटों पर भी चुनाव प्रचार जारी है. बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार (26 अप्रैल) को पांच सीटों पर वोटिंग जारी है, जिसमें अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग पूर्णिया में पप्पू यादव की सीट पर 46.78% हुई है. इन सबके बीच बिहार में अन्य सीटों पर भी चुनाव प्रचार जारी है. वहीं मतदानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार पहुंचे, जहां बिहार के अररिया और उसके बाद मुंगेर में उनकी चुनावी सभा हुई. इस दौरान जमुई सांसद चिराग पासवान ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया और जनता से वादा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के सामने शपथ भी ली, जिसके बाद से उनकी शपथ ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. प्रधानमंत्री के सामने चिराग पासवान ने खाई कसम आपको बता दें कि चिराग पासवान ने कहा कि, ''आज प्रधानमंत्री जी के इस मंच से, प्रधानमंत्री जी के सामने, प्रधानमंत्री जी के ही शब्दों को दोहराते हुए आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि जब तक हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, तब तक ना देश को संविधान से कोई खतरा है और ना आरक्षण को कोई खतरा है. आज इस मंच से मैं मेरे नेता, मेरे पिता रामविलास पासवान के संघर्षों की कसम खा कर आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि जब तक चिराग पासवान जीवित है, तब तक ना आरक्षण पर, ना संविधान पर कभी कोई खतरा था ना भविष्य में कोई खतरा आएगा. ये वादा करके जाता हूं.'' अररिया से बीजेपी तो मुंगेर से मैदान में जेडीयू के उम्मीदवार वहीं आपको बता दें कि अररिया सीट बीजेपी के खाते में गई है, यहां से पार्टी ने प्रदीप कुमार सिंह को टिकट दिया है, जबकि मुंगेर लोकसभा सीट जेडीयू के पास है. साथ ही जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह यहां से सांसद हैं और इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे. इसके अलावा कार्यक्रम में एनडीए घटक दल के कई अन्य नेता भी शामिल हुए.
Article Advertisement
Politics
PM के सामने जनता से ये क्या वादा कर गए चिराग पासवान? सियासी हलचल तेज
PM के सामने जनता से ये क्या वादा कर गए चिराग पासवान? सियासी हलचल तेज बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार (26 अप्रैल) को पांच सीटों पर वोटिंग जारी है, जिसमें अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग पूर्णिया में पप्पू यादव की सीट पर 46.78% हुई है. इन सबके बीच बिहार में अन्य सीटों पर भी चुनाव प्र

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
