अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
खुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंपखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Article Advertisement

Crime

मम्मी ने पापा को मार डाला..प्राइवेट पार्ट काटा…9वीं में पढ़ती बेटी ने खोला मर्डर मिस्ट्री का राज

मम्मी ने पापा को मार डाला..प्राइवेट पार्ट काटा…9वीं में पढ़ती बेटी ने खोला मर्डर मिस्ट्री का राज Pithoragarh Murder Case: पिथौरागढ़ से रूह कंपाने वाला मर्डर केस सामने आया है। पति से लड़ाई के दौरान 40 वर्षीय महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। बेटी ने इस मर्डर का आंखों देखा हाल पुलिस को सुनाया है।

मम्मी ने पापा को मार डाला..प्राइवेट पार्ट काटा…9वीं में पढ़ती बेटी ने खोला मर्डर मिस्ट्री का राज

Article Advertisement

मम्मी ने पापा को मार डाला..प्राइवेट पार्ट काटा…9वीं में पढ़ती बेटी ने खोला मर्डर मिस्ट्री का राज Pithoragarh Murder Case: पिथौरागढ़ से रूह कंपाने वाला मर्डर केस सामने आया है। पति से लड़ाई के दौरान 40 वर्षीय महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। बेटी ने इस मर्डर का आंखों देखा हाल पुलिस को सुनाया है। Pithoragarh Murder Case: अब से ठीक 2 साल पहले एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। 2 साल तक ये मर्डर केस पुलिस के लिए मिस्ट्री बना रहा। मगर आखिरकार 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने पुलिस के सामने मां की सारी पोल खोल दी। बेटी के बयान के आधार पर पिथौड़ागढ़ सेशन कोर्ट ने महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने 50 हजार रुपये का जुर्माना या अतिरिक्त 5 साल की सजा का प्रवाधान किया है। छोटे भाई को हुआ शक 14 फरवरी 2022 को पूरण राम ने राजस्व पुलिस में एक शिकायत दर्ज की थी। उसने अपनी 40 वर्षीय भाभी सुनीता देवी पर पति जीतेंद्र राम की जान लेने का आरोप लगाया था। जीतेंद्र और सुनीता पिथौरागढ़ के डिगास गांव में रहते थे। वहीं पूरण राम किसी दूसरे गांव का निवासी था। 12 फरवरी की रात को उसे अपने भाई जीतेंद्र की मौत की खबर मिली। पूरण राम जब डिगास गांव पहुंचा तो उसने देखा की जीतेंद्र के कपड़ों और आसपास की जगहों पर खून के निशान मौजूद थे। इसे देखकर पूरण को शक होने लगा। बेटी ने चाचा को बताई सच्चाई पूरण का कहना है कि बाद में जीतेंद्र की 15 साल की बेटी ने उसे हत्याकांड की पूरी कहानी सुनाई। बेटी ने पूरण को बताया कि रात को पापा काम से घर लौटे तो मम्मी और पापा में किसी बात को लेकर लड़ाई होने लगी। बेटी के अनुसार सुनीता ने दरवाजा बंद कर लिया और जीतेंद्र को खूब पीटा। उसके बाद गुस्से में आकर सुनीता ने ब्लेड से पति का प्राइवेड पार्ट ही काटकर अलग कर दिया। बेटी खिड़की से सबकुछ देख रही थी। वो बार-बार मां से दरवाजा खोलने की गुजारिश कर रही थी लेकिन मां ने दरवाजा नहीं खोला। बेटी का कहना है कि पापा का इतना खून बहा कि वो मर गए। अदालत में दी गवाही पूरण को हत्याकांड का किस्सा सुनाने के बाद बेटी ने पुलिस को भी सबकुछ सच-सच बता दिया। वहीं बेटी ने मां के खिलाफ अदालत में भी गवाही दी। पूछताछ के दौरान सुनीता ने भी अपना गुनाह मान लिया। सुनीता ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने पति का प्राइवेट पार्ट काटा था, जिसके कारण उसके पति की मौत हो गई। मर्डर के बाद सुनीता ने उस ब्लेड को झाड़ी में फेंक दिया। जांच के दौरान पुलिस ने ब्लेड बरामद कर लिया। कोर्ट ने सुनाया फैसला पिथौरागढ़ सेशन कोर्ट ने ये खौफनाक कहानी सुनने के बाद 23 जुलाई 2024 को फैसला सुनाया। अदालत ने सुनीता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने सुनीता को 50 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। वहीं जुर्माना ना देने पर सुनीता को 5 साल और जेल की सजा काटनी पड़ सकती है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read