पटना में BPSC ऑफिस के सामने लाठीचार्ज, PT परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे छात्र, Video Patna News: राजधानी पटना में बुधवार शाम को एक बार फिर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया।
प्रदर्शनकारी छात्र पिछले 8 दिनों से पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
Patna BPSC office Lathicharge Video: पटना में बुधवार को बीपीएससी ऑफिस के सामने कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज किया।
अभ्यर्थी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
कैंडिडेट्स ने पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में पिछले 8 दिनों से प्रोटेस्ट कर रहे थे।
प्रदर्शन में शामिल एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि पुलिस की लाठी से उसे चोट लगी है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद हम लाठीचार्ज किया गया और वहां से भगा दिया।
लाठीचार्ज के बाद सभी स्टूडेंट गर्दनीबाग धरना स्थल लौट गए।
अभ्यर्थियों की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द की जाए।
पटना में बापू एग्जाम सेंटर के अलावा कई परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ियां हुई हैं।
इसलिए पूरी परीक्षा फिर से करवाई जानी चाहिए।
विरोध कर रहे अभ्यर्थियों में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
पटना: BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे #BPSCReExamForAll | Patna BPSC Students Lathi charge pic.twitter.com/2K3mLH8ltv अभ्यर्थियों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप बता दें कि बिहार में बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी।
परीक्षा के दौरान बापू परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ियों को लेकर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था।
इसके बाद वहां पहुंचे पटना के डीएम चंद्रशेखर ने अभ्यर्थी को थप्पड़ मार दिया था।
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पहले पेपर देरी से बांटा गया, इसके बाद जो पेपर दिया गया उसकी सील पहले से खुली थी।
पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा आखिर बीपीएससी अभ्यर्थियों से बिहार सरकार की ऐसी क्या दुश्मनी है?
उनके साथ आतंकियों और क्रूर अपराधियों सा व्यवहार किया जा रहा है।
न्याय मांगने वालों पर लाठियों से प्रहार किया जा रहा है।
यह बर्दाश्त नहीं है।
वे ऐसी हुकूमत का जड़ मूल से सर्वनाश करने के लिए आज रात फिर से धरने पर बैठेंगे।
Article Advertisement
Education
पटना में BPSC ऑफिस के सामने लाठीचार्ज, PT परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे छात्र, Video
पटना में BPSC ऑफिस के सामने लाठीचार्ज, PT परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे छात्र, Video Patna News: राजधानी पटना में बुधवार शाम को एक बार फिर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी छात्र पिछले 8 दिनों से पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। Patna BPSC office Lathic

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
