Facebook पर प्यार, ‘IAS अफसर’ हुई शादी को तैयार, पटना में ‘लुटेरी’ की ऐसे खुली पोल पटना में एक चौंकाने वाली शादी सामने आई है।
शादी तो नहीं हो सकी मगर शादी से पहले दुल्हन के षड्यंत्रों की पोल खुल गई।
ये कहानी आपको भी हैरान कर देगी।
Patna Luteri Dulhan Case: फेसबुक पर मुलाकात हुई, फिर प्यार, लड़की ने खुद को बताया IAS ऑफिसर और रख दिया शादी का प्रस्ताव।
लड़के ने भी हां कर दी, दोनों ने सगाई कर ली।
यहां तक कहानी बिल्कुल सही जा रही थी, तभी अचानक IAS दुल्हन के बेशकीमती गहनें चोरी हो गए।
गहनों की कीमत लाखों में थी, यही सोचकर लड़के ने अपने ही रिश्तेदार के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो लड़की ने IAS होने का धौंस जमाकर पुलिस को खुद से दूर रहने की सलाह दी।
आगे जो हुआ वो जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
फेसबुक पर हुई दोस्ती दरअसल ये मामला बिहार की राजधानी पटना का है।
पटना के बेउर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
मुजफ्फरपुर के औराई थाने की रहने वाली जाह्नवी सिंह ने फेसबुक पर रवि रंजन से दोस्ती की।
जाह्नवी ने खुद को AIIMS की डॉक्टर बताया।
रवि आईटी कंपनी में बड़े पद पर है।
दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
इसी बीच जाह्नवी ने बताया कि वो IAS ऑफिसर बन गई।
उसने रवि के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और रवि ने भी हामी भर दी।
गहने चोरी का रचा नाटक जाह्नवी रवि के साथ उसके घर पर रहने लगी।
दोनों ने सगाई कर ली।
जाह्नवी अपने साथ ढेर सारे गहनें भी लाई थी।
सगाई के बाद जाह्नवी ने गहनें चोरी होने का नाटक रचा।
जाह्नवी की बातों में आकर रवि ने अपने ही रिश्तेदार के खिलाफ बेउर थानें में शिकायत दर्ज करवा दी।
पुलिस ने छानबीन शुरू की।
इसी बीच रवि को जाह्नवी के बैग में दो अलग-अलग नाम से आधार कार्ड मिले।
रवि ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस पर जमाई IAS होने की धौंस पुलिस जब जाह्नवी से पूछताछ करने पहुंची तो उसने IAS ऑफिसर होने का धौंस जमाया।
हालांकि पुलिस ने हिम्मत करके जाह्नवी के कमरे की तलाशी ली।
कमरे में जो चीजें मिली उससे पुलिस भी दंग रह गई।
जाह्नवी के पास एम्स में डॉक्टर होने का फर्जी पहचान पत्र, UPSC में सफल होने की अखबार की फर्जी कटिंग, सोने की नकली चेन, पांच अंगूठी, ब्रेसलेट, कड़ा, 39 हजार नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस में AIIMS में फोन किया तो पता चला कि इस नाम से वहां कोई डॉक्टर ही नहीं है।
फरार होने की फिराक में थी दुल्हन पटना पुलिस ने जाह्नवी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में जाह्नवी ने बताया कि वो रिश्तेदार को फंसाकर नकली गहनों के बदले असली गहनें बनवाना चाहती थी।
गहनें मिलने के बाद वो घर से फरार हो जाती।
Article Advertisement
Crime
पटना में ‘लुटेरी’ की कहानी: IAS अफसर की शादी की सच्चाई
Facebook पर प्यार, ‘IAS अफसर’ हुई शादी को तैयार, पटना में ‘लुटेरी’ की ऐसे खुली पोल पटना में एक चौंकाने वाली शादी सामने आई है। शादी तो नहीं हो सकी मगर शादी से पहले दुल्हन के षड्यंत्रों की पोल खुल गई। ये कहानी आपको भी हैरान कर देगी। Patna Luteri Dulhan Case: फेसबुक पर मुलाकात हुई, फिर प्यार, लड

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
