पटना में मतदाताओं के लिए रैपिडो की बड़ी पहल, 1 जून को मिलेगी फ्री सेवा लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां बिहार में सियासी पारा चढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पटना में सातवें चरण के मतदान के दौरान अच्छी वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन प्रचार-प्रसार में जुटा हुआ है. लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां बिहार में सियासी पारा चढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पटना में सातवें चरण के मतदान के दौरान अच्छी वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन प्रचार-प्रसार में जुटा हुआ है. वहीं मतदाताओं को तरह-तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं. बता दें कि सिनेमा घरों में टिकट पर 50% की छूट और मेगालिस शॉप से बेकरी आइटम खरीदने पर 10% की छूट के बाद अब रैपिडो ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है. हैदराबाद रैपिडो 1 जून को मतदाताओं को मुफ्त सेवा प्रदान करेगी. अब इस खबर से चारों तरफ हड़कंप मच गया है. मतदान के लिए डीएम शीर्षत कपिल की बड़ी पहल आपको बता दें कि जिलाधिकारी अशोक कपिल ने पत्र जारी कर जानकारी दी है कि, ''1 जून 2024 को मतदान के दिन पटना में मतदाताओं को मुफ्त परिवहन सेवा उपलब्ध करायी जायेगी. साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जाएगा कि मतदाताओं को अपने घर से मतदान केंद्र तक जाने और फिर वापस घर आने में कोई परेशानी तो नहीं हुई है.'' वहीं, आपको बता दें कि रैपिडो ऐप का उपयोग करके मतदाता अपने घर से मतदान केंद्र तक और वापस घर तक मुफ्त परिवहन सेवा प्राप्त कर सकते हैं. वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने जारी अपने पत्र में ये भी कहा है कि, ''राजनीतिक गतिविधियों के लिए यह पूरी तरह प्रतिबंधित है, यानी रैपिडो का इस्तेमाल किसी राजनीतिक कार्यों के लिए नहीं होगा, ये छूट सिर्फ मतदाताओं के लिए है.'' मतदाताओं को जागरूक करने में जुटा है प्रशासन आपको बता दें कि बिहार में हो रहे कम वोटिंग प्रतिशत को मद्दे नजर रखते हुए पटना डीएम ने पूरे जिला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है, ताकि आखिरी चरण में यानी 1 जून को यहां वोटिंग के दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पर पहुंचें और आखिरी दिन पटना में वोटिंग का प्रतिशत सबसे ज्यादा हो. इसके अलावा आपको बता दें कि जिला प्रशासन के इस अभियान में ''चैंबर ऑफ कॉमर्स, आईएमए, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सिनेमाघरों के ओनर्स एसोसिएशन उद्योग संगठन, वाणिज्य संगठन, जौहरी संगठन, विद्यालय संगठन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन, शॉपकीपर्स एसोसिएशन, एनजीसी, एनएसएस, स्काउट एण्ड गाईड, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर'' सहित सभी इस स्वीप अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
Article Advertisement
Politics
पटना में मतदाताओं के लिए रैपिडो की बड़ी पहल, 1 जून को मिलेगी फ्री सेवा
पटना में मतदाताओं के लिए रैपिडो की बड़ी पहल, 1 जून को मिलेगी फ्री सेवा लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां बिहार में सियासी पारा चढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पटना में सातवें चरण के मतदान के दौरान अच्छी वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन प्रचार-प्रसार में जुटा हुआ है. लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
