मानसून सत्र की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित, BJP मुख्यमंत्री और तेजस्वी से इस्तीफे की कर रहा मांग बिहार विधानसभा की कार्यवाही को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. बीजेपी में मुख्य सचेतक जनक सिंह ने सदन में उपमुख्यमंत्री के चार्जशीट होने की बात उठाई. बिहार विधानसभा की कार्यवाही को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. बीजेपी में मुख्य सचेतक जनक सिंह ने सदन में उपमुख्यमंत्री के चार्जशीट होने की बात उठाई. जिसके बाद कार्यवाही को ही स्थगित कर दिया गया. बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांग रहा था. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी बिहार विधानसभा के बाहर बीजेपी ने जोरदार हंगामा किया और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब वहीं, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन क्यों हैं . क्या अब वो भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंसे से हट गए हैं. एक भ्रष्टाचारी को बिहार की जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी. ये जयप्रकश नारायण की धरती है. कांग्रेस को हमने उखाड़ कर फेंक दिया था. चारा चोर को भी नहीं छोड़ा था उन्हें कुर्सी से उतार दिया था. अब फिर से भ्रष्टाचारियों की सरकार चलना चाह रहे हैं तो इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री को जवाब देना होगा क्या आपने भ्रष्टाचार से सौदा कर लिया है. उन्होंने कहा कि आज शोक प्रस्ताव था तो हम सदन की कार्यवाही का सम्मान करते हुए चुप रहे, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनको बर्खास्त करना होगा. मुख्यमंत्री ने कुर्सी का सौदा कर लिया है. ये संदेश जनता तक जाना चाहिए. राबड़ी देवी ने बीजेपी पर बोला हमला बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव और पुरे परिवार पर लैण्ड फॉर जॉब मामले में चार्जसीट को लेकर कहा कि केंद्र की सरकार तेजस्वी यादव को फंसा रही है. नरेंद्र मोदी सिर्फ मन की बात करते हैं. कोई काम नहीं करते हैं. नरेंद्र मोदी ने देश का पैसा लूटा है. उन्होंने अपने पार्टी के लिए जिले में मॉल बनाया और देश के सभी जिलों में पार्टी कार्यालय खोला है. दिल्ली से लेकर बिहार तक बीजेपी के लोग यही काम कर रहे हैं. 'जानबूझकर सरकार ने सत्र को रखा है छोटा' वहीं, आपको बता दें कि इस बार का मानसून सत्र बहुत ही छोटा है. ऐसे में विपक्ष ने सरकार पर इल्जाम लगाया है कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जानबूझकर सरकार ने सत्र को छोटा रखा है. बिहार सरकार राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करना ही नहीं चाहती है.
Article Advertisement
Crime
मानसून सत्र की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित, BJP मुख्यमंत्री और तेजस्वी से इस्तीफे की कर रहा मांग
मानसून सत्र की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित, BJP मुख्यमंत्री और तेजस्वी से इस्तीफे की कर रहा मांग बिहार विधानसभा की कार्यवाही को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही सदन की कार्यवाही श

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
