Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी दोस्त ने कर दिया कमाल, फेंका इतने मीटर का भाला, फाइनल में बनाई जगह Paris Olympics 2024 Arshad Nadeem Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के साथ ही पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
अब दोनों देशों के एथलीट एक बार फिर फाइनल में मुकाबला करते नजर आएंगे।
Paris Olympics 2024 Arshad Nadeem Neeraj Chopra: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।
मंगलवार को स्टेड डी फ्रांस में आयोजित जैवलिन थ्रो के क्वालिफायर में नीरज ने 89.34 मीटर की दूरी पर भाला फेंका और शीर्ष पर रहे।
यह उनका इस सीजन का बेस्ट थ्रो है।
नीरज चोपड़ा ने 8 अगस्त को होने वाले फाइनल में जगह बना ली है।
इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर ओलंपिक में गोल्ड की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
अगर नीरज गोल्ड जीतते हैं तो वे लगातार दो गोल्ड जीतने वाले दुनिया के पांचवें जैवलिन थ्रोअर बन सकते हैं।
दूसरी ओर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने भी 88.63 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
अरशद ने लगाया 86.59 मीटर का थ्रो नीरज के साथ ही उनके पाकिस्तानी दोस्त अरशद नदीम ने भी क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट अरशद ने क्वालिफायर में 86.59 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका।
ये उनका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
वह 8 अगस्त को होने वाले फाइनल में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
अब भारत-पाकिस्तान की फाइनल में एक बार फिर टक्कर होगी।
पाकिस्तान ने 32 साल से नहीं जीता एक भी मेडल अरशद ने पाकिस्तान के लिए भी मेडल की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
बता दें कि पाकिस्तान ने इस ओलंपिक में अब तक एक भी मेडल नहीं जीता है।
यहां तक कि उसका लास्ट मेडल 1992 में आया था।
इस तरह पाकिस्तान 32 साल से ओलंपिक में मेडल नहीं जीत पाया है।
अरशद नदीम ये सूखा खत्म कर इतिहास रच सकते हैं।
पिछले ओलंपिक में भी पड़ोसी देशों के दोनों एथलीट फाइनल में पहुंचे थे।
हालांकि अरशद मेडल जीतने से चूक गए।
पाकिस्तान ने अब तक हॉकी में 8 ओलंपिक मेडल जीते हैं।
जबकि रेसलिंग में मोहम्मद बशीर (1960 रोम) और बॉक्सिंग में हुसैन शाह (1988 सियोल) ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।
पिछले ओलंपिक में क्या रहा था हाल?
नीरज की तरह अरशद नदीम ने भी टोक्यो ओलंपिक्स के फाइनल में क्वालीफाई किया था।
हालांकि अरशद को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
अरशद 84.62 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे।
बता दें कि नीरज ने टोक्यो ओलंपिक्स में 87.58 मीटर का थ्रो फेंका था।
नीरज ने इस बार इससे काफी ज्यादा दूरी का थ्रो लगाया है।
जिससे एक बार फिर गोल्ड की उम्मीदें जाग गई हैं।
इन खिलाड़ियों को फाइनल में जर्मनी के जूलियन वेबर से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।
वेबर ने पहले ही प्रयास में 87.76 मीटर की दूरी दर्ज कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।
वहीं चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज ने 85.63 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में जगह पक्की की है।
वालडेज टोक्यो ओलंपिक्स के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
2013 के वर्ल्ड चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विटेजस्लाव वेसेली ने पिछले ही महीने संन्यास का ऐलान किया था।
इसलिए वे इस बार इस प्रतियोगिता में नहीं हैं।
बता दें कि फाइनल में जगह बनाने वाले एथलीट्स को 84 मीटर की कम से कम दूरी तय करनी थी।
जैवलिन थ्रो का फाइनल 8 अगस्त को रात 11:55 बजे होगा।
Article Advertisement
Sports
Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी दोस्त ने कर दिया कमाल, फेंका इतने मीटर का भाला, फाइनल में बनाई जगह
Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी दोस्त ने कर दिया कमाल, फेंका इतने मीटर का भाला, फाइनल में बनाई जगह Paris Olympics 2024 Arshad Nadeem Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के साथ ही पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब दोनों देशों के एथली

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
