अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...खुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...खुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीर

Article Advertisement

Sports

फाइनल मैच में मामूली अंतर से हारने के बाद छलका मनु भाकर का दर्द, बताई हार की वजह

फाइनल मैच में मामूली अंतर से हारने के बाद छलका मनु भाकर का दर्द, बताई हार की वजह Paris Olympics में आज भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर एक और कीर्तिमान स्थापित करने से महज एक कदम दूर रह गईं। वह अब तक इस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकीं थीं, लेकिन उनका तीसरा ओलंपिक मेडल जीतने का सपना चकनाच

फाइनल मैच में मामूली अंतर से हारने के बाद छलका मनु भाकर का दर्द, बताई हार की वजह

Article Advertisement

फाइनल मैच में मामूली अंतर से हारने के बाद छलका मनु भाकर का दर्द, बताई हार की वजह Paris Olympics में आज भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर एक और कीर्तिमान स्थापित करने से महज एक कदम दूर रह गईं। वह अब तक इस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकीं थीं, लेकिन उनका तीसरा ओलंपिक मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। इस हार के बाद उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। Paris Olympics 2024 में भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों की उम्मीदों को आज बहुत बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक में अपना तीसरा मेडल जीतने की कगार पर पहुंची भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को मामूली अंतर से मेडल राउंड से बाहर होना पड़ा। पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें चौथे स्थान पर रहना पड़ा और वह तीसरा ओलंपिक पदक जीतने से चूक गईं। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि मनु भाकर ने मैच के बाद अपने हार की क्या वजह बताई है। यहां मनु से हो गई थी चूक शूटिंग की इस स्पर्धा के फाइनल मैच में मनु भाकर ने अंतिम समय तक अपने प्रदर्शन से खुद को मैच में बनाए रखा था, लेकिन शूट-ऑफ में हंगरी की खिलाड़ी वेरोनिका मेजर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस एलीमिनेशन राउंड के 5 शॉट में वेरोनिका ने 4 शॉट लक्ष्य पर मारे, जबकि मनु भाकर केवल 3 शॉट ही लक्ष्य पर निशाना साध सकीं। हालांकि, इससे पहले क्वालीफिकेशन राउंड में मनु भाकर ने उम्दा प्रदर्शन किया था और दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया था। इस स्पर्धा के लिए की थी सबसे ज्यादा तैयारी मनु भाकर ने कहा कि उन्होंने इस इवेंट के लिए ही सबसे ज्यादा बेहतर तैयारी की थी। पर्दे के पीछे इस इवेंट को जीतने के लिए उन्होंने खूब अभ्यास भी किया था। लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा। मेरे साथ मेरे लोगों ने भी मुझपर बहुत मेहनत की है। वह खुश हैं कि इस सफर में उनकी टीम ने उनका काफी अच्छा साथ दिया। मनु भाकर ने स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शूटिंग फेडरेशन और कोच जसपाल राणा की मदद की सराहना की। मैच के बाद क्या बोली मनु भाकर बेहद मामूली अंतर से अपने तीसरे ओलंपिक मेडल से चूकी मनु भाकर ने मैच के बाद जियो सिनेमा से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ‘वह फाइनल मैच में बहुत नर्वस थीं। उन्होंने अपनी तरफ से बेस्ट देने की हर संभव कोशिश की, लेकिन चीजें उनके हिसाब से नहीं हुईं। वह खुश हैं कि उन्होंने 2 ओलंपिक मेडल जीतें हैं। लेकिन इस स्पर्धा में मिली हार से वह खुशख नहीं हैं, क्योंकि चौथा स्थान अच्छा नहीं है।’ सोशल मीडिया से दूर थीं मनु मनु भाकर ने कहा कि ‘वह सोशल मीडिया का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। न ही अपना फोन चेक कर रही हैं। इसी रूटीन के चलते उन्होंने पिछले दोनों पदक जीते थे, लेकिन आज का दिन उनके लिए अच्छा नहीं रहा। जब मेरा मैच खत्म हो गया तो मैनें कहा कि कोई नहीं अब अगली बार।’ लंच करने तक का नहीं मिल पा रहा था मौका मनु भाकर ने जियो सिनेमा से बात करते हुए आगे कहा कि वह पिछले कई दिनों से अपनी स्पर्धाओं की तैयारियों के चलते लंच तक नहीं कर पा रही थीं। अब उनकी सारी स्पर्धा पूरी हो चुकी है। अब वह ठीक तरीके से लंच करेंगी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read