Paris Olympics 2024 Live: पेरिस में आज ही रात होगा कमाल!
दांव पर 2 मेडल, नीरज ने भी शान से बढ़ाए कदम पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन बेहद खास होने वाला है।
आज भारतीय हॉकी टीम जर्मनी को हराकर इतिहास रच सकती है।
रात 10:30 बजे हॉकी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
Paris Olympics 2024 Day 11 Live Update: नमस्कार न्यूज 24 के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।
आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 11वां दिन है।
आज भारत के गोल्डन बॉय यानी नीरज चोपड़ा एक्शन में होने वाले हैं।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय हॉकी टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला जर्मनी के साथ होने वाला है।
10वें दिन की निराशा को भुलाकर आज भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके देश के लिए पदक पक्का करना चाहेंगे।
10वें दिन भारत के हाथ से दो मेडल चले गए।
लक्ष्य सेन भी अपने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में हार गए थे।
11वें दिन की सभी अपडेट के साथ बने रहे हमारे लाइव ब्लॉग में नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट Live Updates Sort Latest Oldest 16:24 (IST) 6 Aug 2024 लिवाक ओकसाना को दी 7-5 से मात विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की खिलाड़ी लिवाक ओकसाना को 7-5 मात दी है।
अब सेमीफाइनल में मैच आज ही रात 10:25 होगा।
16:22 (IST) 6 Aug 2024 विनेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई विनेश ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
उन्होंने इससे पहले ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से हराया था 16:19 (IST) 6 Aug 2024 विनेश का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू विनेश फोगाट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है।
उनका मुकाबला यूक्रेन के खिलाड़ी से है।
इससे पहले उन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से हराया था।
15:51 (IST) 6 Aug 2024 फाइनल में भारत और पाकिस्तान नीरज चोपड़ा के साथ-साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
उन्होंने 86.59 मीटर का भाला फेंका।
15:42 (IST) 6 Aug 2024 किशोर जेना 9वें नंबर पर जैवलिन थ्रो में भारत को किशोर जेना से भी उम्मीदें थीं, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
ग्रुप ए में वह 9वें नंबर पर रहे हैं।
15:40 (IST) 6 Aug 2024 पहले ही शॉट में दिखाया दम नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले ही शॉट में गजब कर दिखाया।
उन्होंने 89.34 मीटर लंबा भाला फेंका।
यह उनका इस सीजन का पर्सनल बेस्ट भी है।
वह टेबल में पहले नंबर पर हैं।
15:23 (IST) 6 Aug 2024 नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम नीरज चोपड़ा ने फाइनल में जगह बना ली है।
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था।
इस बार भी उनसे गोल्ड की ही उम्मीदें हैं 15:09 (IST) 6 Aug 2024 विनेश की दमदार शुरुआत विनेश फोगाट ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से हरा दिया।
इस मैच में जीत हासिल करने के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
15:08 (IST) 6 Aug 2024 विनेश फोगाट पिछड़ी भारत की स्टार मुक्केबाज विनेश फिलहाल 0-1 से पीछे चल रही हैं।
15:07 (IST) 6 Aug 2024 टेबल टेनिस: भारत पुरुष टीम पहले राउंड से बाहर टेबल टेनिस में भारत पुरुष टीम स्पर्धा को पहले दौर में ही निराशा का सामना करना पड़ा है।
भारत को चीन ने 3-0 से हरा दिया है।
14:55 (IST) 6 Aug 2024 किशोर जेना की बढ़ी मुश्किल किशोर जेना के लिए फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है।
किशोर ग्रुप ए में 9वें स्थान पर रहे हैं।
14:32 (IST) 6 Aug 2024 चौथे सेट में भी शरत की हार चौथे सेट में भी शरत कमल को 11-5 से हार का सामना करना पड़ा।
14:30 (IST) 6 Aug 2024 किशोर जेना का तीसरा प्रयास अपने तीसरे प्रयास में किशोर जेना ने 80.73 मीटर तक भाला फेंका है।
अभी तक वो क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं।
14:26 (IST) 6 Aug 2024 तीसरे सेट में भी हारे शरत कमल तीसरे सेट में भी चीन के खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया।
जिसके चलते तीसरे सेट को चीन के खिलाड़ी ने 11-7 से जीत लिया।
14:17 (IST) 6 Aug 2024 दूसरे सेट में शरत की हार दूसरे सेट में चीन के फैन जेंडॉन्ग ने भारत के शरत कमल को 11-7 से हराया।
14:07 (IST) 6 Aug 2024 शरत कमल ने जीता पहला सेट टेबल टेनिस के पुरुष सिंगल्स मैच में शरत कमल ने 11-9 से जीता पहला सेट।
हालांकि चीन अभी 0-2 से आगे है।
14:01 (IST) 6 Aug 2024 जेवलिन थ्रो में भारत की शानदार शुरुआत जेवलिन थ्रो में भारत की अच्छी शुरुआत।
किशोर जेना ने 80.73 मीटर तक फेंका भाला।
14:00 (IST) 6 Aug 2024 तीसरा सेट भी चीन ने जीता तीसरे सेट में चीन ने भारत 11-7 से हराया।
इसके साथ ही चीन ने डबल्स के इस मुकाबले को जीत लिया है।
13:47 (IST) 6 Aug 2024 चीन ने जीता दूसरा सेट दूसरे सेट में भी चीन की तरफ से कमाल का खेल देखने को मिला है।
दूसरे सेट को चीन ने 11-3 से जीत लिया है।
13:41 (IST) 6 Aug 2024 पहले सेट में भारत की हार चीन ने पहला सेट 11-2 से अपने नाम कर लिया है।
शुरुआत से ही चीन के खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों को दबाव में ला दिया था।
13:33 (IST) 6 Aug 2024 टेबल टेनिस में भारत का मैच शुरू राउंड ऑफ 16 में भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम का मुकाबला चीन से शुरू हो गया है।
पहला मुकाबला डबल्स का है।
जिसमें भारत के मानव छक्कर और हरमीत देसाई खेलने वाले हैं।
13:25 (IST) 6 Aug 2024 भाला फेंक क्वालीफिकेशन भाला फेंक क्वालीफिकेशन की शुरुआत भारत के किशोर जेना करेंगे।
11:48 (IST) 6 Aug 2024 विनेश फोगाट भरेंगी हुंकार रेसलिंग में महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा में आज भारत की विनेश फोगाट का मुकाबला जापान की युई सुसाकी के साथ दोपहर 2:30 बजे होगा।
11:08 (IST) 6 Aug 2024 टेबल टेनिस में भारत का मुकाबला आज राउंड 16 में भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम का मुकाबला दोपहर 1:30 बजे चीन के साथ होगा।
10:29 (IST) 6 Aug 2024 अविनाश साबले ने रचा इतिहास पेरिस ओलंपिक के 10वें दिन अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीद जगा दी है।
09:39 (IST) 6 Aug 2024 हॉकी टीम के पास इतिहास रचने का मौका भारत और जर्मनी के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इस मैच को जीतकर टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचना चाहेगी।
बता दें, 1980 के बाद से ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम कोई गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई है।
08:42 (IST) 6 Aug 2024 एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा आज एक्शन में होने वाले हैं।
दोपहर 3:20 बजे नीरज क्वालीफिकेशन राउंड खेलेंगे।
Article Advertisement
Sports
Paris Olympics 2024 Live: पेरिस में आज ही रात होगा कमाल! दांव पर 2 मेडल, नीरज ने भी शान से बढ़ाए कदम
Paris Olympics 2024 Live: पेरिस में आज ही रात होगा कमाल! दांव पर 2 मेडल, नीरज ने भी शान से बढ़ाए कदम पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन बेहद खास होने वाला है। आज भारतीय हॉकी टीम जर्मनी को हराकर इतिहास रच सकती है। रात 10:30 बजे हॉकी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। Paris Olympics 2024 Day 11 Live Update: नमस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
