अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
खुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंपखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Article Advertisement

Sports

बस कुछ घंटे का इंतजार! हॉकी में आने वाली है वो घड़ी, ज‍िसका 44 साल से था इंतजार, यकीन न हो तो देख लें आंकड़े

बस कुछ घंटे का इंतजार! हॉकी में आने वाली है वो घड़ी, ज‍िसका 44 साल से था इंतजार, यकीन न हो तो देख लें आंकड़े ग्रेट ब्रिटेन को मात देकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से होना है। अगर भारत इस मैच में जीत हासिल कर लेता है तो सिल्वर मेडल पक्का हो ज

बस कुछ घंटे का इंतजार! हॉकी में आने वाली है वो घड़ी, ज‍िसका 44 साल से था इंतजार, यकीन न हो तो देख लें आंकड़े

Article Advertisement

बस कुछ घंटे का इंतजार! हॉकी में आने वाली है वो घड़ी, ज‍िसका 44 साल से था इंतजार, यकीन न हो तो देख लें आंकड़े ग्रेट ब्रिटेन को मात देकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से होना है। अगर भारत इस मैच में जीत हासिल कर लेता है तो सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा। Indian Hockey Team Semifinal in Paris Olympics 2024: पूरे देश को ज‍िस घड़ी का इंतजार था, बस वो आने वाली है। 44 साल से हर भारतीय हॉकी टीम के सुनहरे द‍िन लौटते देखना चाहता है। कुछ ही घंटों में यह इंतजार खत्‍म हो सकता है। आज रात 10.30 बजे भारतीय हॉकी टीम पेर‍िस ओलंप‍िक के सेमीफाइनल में जर्मनी से भ‍िड़ेगी। अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो 1980 के बाद पहली बार हम गोल्‍ड या स‍िल्‍वर में से कोई एक मेडल पक्‍का कर लेंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 के मेंस हॉकी इवेंट के सेमीफाइनल में भारत का सामना मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से होगा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने पेनाल्टी शूट-आउट में ग्रेट ब्रिटेन को4-2 से हराया था। इस मैच में टीम इंडिया सिर्फ 10 खिलाड़ियों से ही खेल रही थी। इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखा दिया गया था। इस वजह वो सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया गया है। अमित रोहिदास का ना खेलना इस मैच में टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है। वो इस समय टीम इंडिया के स्टार डिफेंडर में से एक हैं। उनके होने से भारत का डिफेंड काफी ज्यादा मजबूत रहता है। अमित रोहिदास के सेमीफाइनल में ना खेलने के बाद भी टीम इंडिया के पास जर्मनी को हराने का दमखम हैं। अगर बात आंकड़ों की तो भी टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिलता है। जानें क्या कहते हैं आंकड़े भारत और जर्मनी के बीच अभी तक 18 मैच हुए हैं। इसमें 8 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है। जर्मनी ने भारत को 6 मैचों में हराया है जबकि 4 मैच ड्रॉ रहे हैं। इस मुकाबलों में भारत ने 41 गोल किए हैं। वहीं, जर्मनी ने इन 18 मुकाबलों में 37 गोल किए हैं। इन दोनों देशों के बीच आखिरी बार ओलंपिक में मुकाबला टोक्यो में हुआ था। ये मैच कांस्य पदक के लिए था। इस मैच में भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया था। इस मैच में भी टीम इंडिया के हीरो श्रीजेश थे। अगर आखिरी के 6 मुकाबलों में भारत ने 5 मैचों में जीत हासिल की है। इन दोनों देशों के बीच आखिरी मुकाबला एफआईएच प्रो लीग में हुआ था। इस मैच में भारत को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। 44 साल बाद फाइनल में जगह बनाने का मौका भारतीय हॉकी टीम की दीवार श्रीजेश का ये आखिरी टूर्नामेंट हैं। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी उन्हें एक यादगार विदाई देना चाहेंगे। भारतीय हॉकी टीम ने अभी तक ओलंपिक में आठ गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्होंने आखिरी बार 1980 में मास्को में गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में अब टीम इंडिया के पास 44 साल बाद फिर से इतिहास बनाने का मौका होगा। अगर भारत फाइनल में पहुंच जाता है तो उसका सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा। भारतीय हॉकी ने आखिरी बार सिल्वर मेडल 1960 में रोम में जीता था।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read