अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...

Article Advertisement

Sports

Paris Olympics में आज भाजपा विधायक पेश करेंगी चुनौती, देखें कब खेला जाएगा मुकाबला

Paris Olympics में आज भाजपा विधायक पेश करेंगी चुनौती, देखें कब खेला जाएगा मुकाबला Paris Olympics 2024 में आज बिहार की भाजपा विधायक अपनी चुनौती पेश करती हुई नजर आएंगी। वह पहली बार ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं और उन्हें मेडल जीतने का दावेदार भी माना जा रहा है। इससे पहले भी वह कई बार भारत के लिए विभिन्

Paris Olympics में आज भाजपा विधायक पेश करेंगी चुनौती, देखें कब खेला जाएगा मुकाबला

Article Advertisement

Paris Olympics में आज भाजपा विधायक पेश करेंगी चुनौती, देखें कब खेला जाएगा मुकाबला Paris Olympics 2024 में आज बिहार की भाजपा विधायक अपनी चुनौती पेश करती हुई नजर आएंगी। वह पहली बार ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं और उन्हें मेडल जीतने का दावेदार भी माना जा रहा है। इससे पहले भी वह कई बार भारत के लिए विभिन्न टूर्नामेंट में मेडल जीत चुकी हैं।   Paris Olympics 2024 में आज बिहार के जमुई जिले की विधायक और अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह अपनी चुनौती पेश करती हुई नजर आएंगी। शूटिंग के शॉटगन ट्रैप स्पर्धा के लिए उनका ये मैच आज दोपहर में खेला जाएगा। श्रेयसी सिंह बिहार की पहली एथलीट हैं जो ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं। इसके साथ ही वह भारत की ओर से ओलंपिक में जगह बनाने वाली पहली जनप्रतिनिधि भी बन गई हैं। 2020 में लड़ा था चुनाव श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2020 में बिहार का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था। ये श्रेयसी सिंह का पहला चुनाव था। इसमें उन्होंने आरजेडी के प्रत्याशी विजय प्रकाश को 41049 वोट के अंतर से हराया था। श्रेयसी सिंह ने कुल 79603 वोट बटोरकर ये चुनाव अपने नाम किया था। विरासत में मिली राजनीति-शूटिंग श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। दिग्विजय सिंह बांका लोकसभा सीट से सांसद और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। उनकी मां पुतूल कुमारी भी सांसद थीं। श्रेयसी सिंह के पिता स्व. दिग्विजय सिंह और दादा कुमार सिंह को भी शूटिंग का शौक था। ये दोनों फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इस तरह श्रेयसी सिंह को राजनीति और शूटिंग दोनों ही विरासत में मिली है।   अब तक बटोर चुकी हैं कई उपलब्धियां श्रेयसी सिंह ने अब तक भारत के लिए कई मेडल जीते हैं। उन्होंने 2018 में गोल्डकोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। इसके पहले उन्होंने 2014 में ग्लॉसको में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में डबल ट्रेप की स्पर्धा में रजत पदक, 2014 में ही एशियन गेम्स की शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत और 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में वह स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके लिए उन्हें भारत सरकार ने अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया था।   कब होगा श्रेयसी का मैच पेरिस ओलंपिक-2024 में आज श्रेयसी का मैच दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा। श्रेयसी शूटिंग शॉटगन की ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन राउंड में हिस्सा लेकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने की कोशिश करेंगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read