Paris Olympics: तीसरे दिन इन खेलों में मेडल ला सकते हैं भारतीय खिलाड़ी; ऐसे देखें सभी मुकाबले Paris Olympics 2024 में भारत के लिए आज बहुत बड़ा दिन है।
आज भारत 3 मेडल अपने नाम कर इतिहास रच सकता है।
भारत के लिए इस ओलंपिक में पहला मेडल निशानेबाजी में आया, जहां महिला निशानेबाज मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा।
Paris Olympics 2024 में तीसरे दिन यानी कि आज भारत को 3 मेडल मिल सकते हैं।
भारत ने टूर्नामेंट के दूसरे दिन निशानेबाजी में अपना खाता खोला था, जहां महिला निशानेबाज मनु भाकर ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था।
मनु भाकर ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन चुकी हैं।
ओलंपिक में आज भारत 3 मेडल जीत सकता है।
आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि कौन से खिलाड़ी आज भारत के लिए पदक जीत सकते हैं और इनके मुकाबले कब खेले जाएंगे।
साथ ही हम आपको बताएंगे कि इस मैच को आप लाइव कैसे देख सकते हैं।
निशानेबाजी में मिल सकता है दोहरा पदक भारत ने पेरिस ओलंपिक में अपना पहला मेडल निशानेबाजी में ही जीता है।
ये पदक महिला निशानेबाज मनु भाकर ने कल शाम 3:30 बजे खेले गए 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग के फाइनल मैच में अपने नाम किया था।
ओलंपिक में भारत को दूसरा मेडल भी निशानेबाजी में ही मिल सकता है।
ये मेडल दोपहर 1 बजे होने वाले शूटिंग की 10 मीटर एयर राइफल वर्ग के फाइनल मैच में रमिता जिंदल जीत सकती हैं।
रमिता जिंदल ने क्वालीफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई है।
इस मैच के बाद शाम के 3:30 बजे पुरुष वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल मैच खेला जाएगा।
इसमें भारत के लिए अर्जुन बाबूता पदक जीत सकते हैं।
रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता दोनों ही मेडल जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
तीरंदाजी में पदक की रहेगी उम्मीद भारत को आज तीरंदाजी की स्पर्धा में भी पदक मिल सकता है।
तीरंदाजी में भारतीय टीम शाम 6:31 बजे क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी।
भारतीय टीम में शामिल तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा और प्रवीण जाधव इस मैच में चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे।
अगर क्वार्टर फाइनल मैच में ये टीम जीत हासिल कर लेती है तो शाम 7:17 बजे ये सेमीफाइनल मैच खेल सकते हैं।
सेमीफाइनल में जीत भारत का मेडल पक्का कर देगी।
अगर भारत सेमीफाइनल में हार भी जाता है तो वह रात 8:18 बजे ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलने उतरेगी।
अगर सेमीफाइनल में भारत को जीत मिलती है तो वह रात 8:41 बजे गोल्ड मेडल के लिए मैच खेलते हुए नजर आएंगे।
फ्री में कहां देख सकेंगे मैच शूटिंग के फाइनल मैच को दोपहर 1 बजे और शाम 3:30 बजे स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।
स्पोर्ट्स-18, और स्पोर्ट्स-18 एचडी पर अंग्रेजी भाषा में व स्पोर्ट्स-18 खेल और स्पोर्ट्स-18 (2) पर हिंदी भाषा में इस मैच को देखा जा सकता है।
इसके अलावा मोबाइल पर ये फाइनल मैच फ्री में जियो सिनेमा मोबाइल ऐप देखा जा सकता है।
Article Advertisement
Sports
Paris Olympics: तीसरे दिन इन खेलों में मेडल ला सकते हैं भारतीय खिलाड़ी; ऐसे देखें सभी मुकाबले
Paris Olympics: तीसरे दिन इन खेलों में मेडल ला सकते हैं भारतीय खिलाड़ी; ऐसे देखें सभी मुकाबले Paris Olympics 2024 में भारत के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। आज भारत 3 मेडल अपने नाम कर इतिहास रच सकता है। भारत के लिए इस ओलंपिक में पहला मेडल निशानेबाजी में आया, जहां महिला निशानेबाज मनु भाकर ने कांस्य पदक जीत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
