अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारीसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी

Article Advertisement

Crime

'मुझे मेंटल टॉर्चर किया जा रहा..' फिर से धमकी मिलने पर बोले पप्पू यादव- 'मेरे नाम की सुपारी..'

'मुझे मेंटल टॉर्चर किया जा रहा..' फिर से धमकी मिलने पर बोले पप्पू यादव- 'मेरे नाम की सुपारी..' पप्पू यादव का कहना है कि एक बार फिर से मुझे धमकी दी गई है. मुझे मारने की सुपारी दे दी गई है. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार पप्पू यादव के

'मुझे मेंटल टॉर्चर किया जा रहा..' फिर से धमकी मिलने पर बोले पप्पू यादव- 'मेरे नाम की सुपारी..'

Article Advertisement

'मुझे मेंटल टॉर्चर किया जा रहा..' फिर से धमकी मिलने पर बोले पप्पू यादव- 'मेरे नाम की सुपारी..' पप्पू यादव का कहना है कि एक बार फिर से मुझे धमकी दी गई है. मुझे मारने की सुपारी दे दी गई है. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार पप्पू यादव के निजी सचिव मोहम्मद सदीक आलम को दिल्ली में व्हाट्सएप मैसेज कर धमकी दी गयी है. इस बाबत पप्पू यादव के निजी सचिव मोहम्मद सादिक आलम ने दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवायी है. जिसमें उन्होंने कहा कि 7 तारीख की रात 2:25 और सुबह 9:49 बजे उन्हें धमकी का मैसेज आया था. पप्पू यादव को फिर मिली धमकी: लॉरेंस बिश्नोई के द्वारा पप्पू यादव को पिछले दिनों मिली धमकी के बाद मामला सुर्खियों में आया था. इसके बाद पूर्णिया पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. कुछ दिन मामला शांत होने के बाद एक बार फिर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. इस बार सांसद पप्पू यादव के निजी संसदीय सचिव मोहम्मद सदीक आलम को दिल्ली में व्हाट्सएप मैसेज कर धमकी दिया गया है. "व्हाट्सएप चैट में धमकी देने वाला कहता है कि 6 आदमी को पप्पू यादव को मारने की सुपारी मिली है. धमकी देने वाले ने तुर्की मेड एक पिस्टल भी चैट में डाला है कि इसी पिस्टल से मारेंगे. आखिर कौन लोग हैं जो इस तरह का काम कर रहे हैं. बार-बार मुझे धमकी मिल रही है. इसको लेकर 6 बार प्राथमिकी दर्ज करवाया."- पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद पूर्णिया सांसद का गंभीर आरोप: पप्पू यादव ने आगे कहा कि डीजीपी, आईजी, एसपी से लेकर गृह मंत्री तक इसकी सूचना दी. आखिर वैसे लोगों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है.धमकी देने वाला व्यक्ति साफ तौर पर बताता है कि उसके ऊपर किसका हाथ है. कौन है जो इन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके पीछे राजनीति है या सिस्टम इसका खुलासा होना चाहिए. 'मलेशिया और से मिली धमकी': वहीं एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाबत पूछे जाने पर पप्पू यादव ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं, जो बार-बार धमकी दे रहे हैं. मलेशिया से मयंक सिंह फिर अमन साहू गिरोह समेत कई लोगों ने धमकी दिया है. साथ ही उन्होंने नेपाल के नंबर से भी धमकी मिलने की बात कही है. पप्पू यादव ने कहा कि वह सच के साथ हमेशा रहे हैं और हमेशा रहेंगे. किसी की धमकी देने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. गलत में वह भगवान से भी नहीं डरते. अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा करती है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read