भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में मिली लाश अमृता पांडे ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शो में भी काम किया है. एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अमृता पांडे उर्फ अन्नपूर्णा शनिवार 27 अप्रैल को बिहार के भागलपुर जोगसर थाना क्षेत्र स्थित अपने अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं. पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. अमृता पांडे के मौत से कुछ देर पहले लिखा गया व्हाट्सएप स्टेटस भी बहुत कुछ कहता है. उसके स्टेटस में लिखा था, 'उसकी जिंदगी दो नावों पर है, हमने अपनी नाव डुबोकर उसकी राह आसान कर दी. यह व्हाट्सएप स्टेटस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अमृता ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज में भी काम किया है. वह कुछ विज्ञापनों में भी नजर आई हैं. अमृता पांडे ने की आत्महत्या परिवार के मुताबिक, अमृता अपने करियर को लेकर चिंतित थीं और डिप्रेशन से जूझ रही थीं. परिवार ने यह भी बताया कि उसका इलाज चल रहा था. अमृता काम न मिलने की वजह से परेशान थीं. साल 2022 में उनकी शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ से हुई, जो मुंबई में रहते हैं. वह एक एनिमेशन इंजीनियर हैं. भले ही अमृता डिप्रेशन में थीं, लेकिन परिवार ने यह भी कहा कि वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'प्रतिशोध' को लेकर काफी उत्साहित थीं. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. बहन ने फांसी पर लटकते देखा मालूम हो कि 27 अप्रैल की शाम जोगसर पुलिस को सूचना मिली कि आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्मा अपार्टमेंट में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. जब दरवाजा खोला गया तो बिस्तर पर एक्ट्रेस अमृता पांडे का शव पड़ा हुआ था. पुलिस ने परिजनों से बात की तो पता चला कि अमृता पांडे की बहन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने कमरे में चली गयी थी. वहां उसने देखा कि उसकी बहन फंदे से लटकी हुई है. किसी तरह फंदा काटा गया और अमृता को नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Article Advertisement
Entertainment
भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में मिली लाश
भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में मिली लाश अमृता पांडे ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शो में भी काम किया है. एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अमृता पांडे उर्फ अन्नपूर्णा शनिवार 27 अप्रैल को बिहार के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
