अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्त80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्याजिस महिला की हत्या के आरोप में पति-ससुर समेत 8 लोग गए जेल, 12 साल बाद वही महिला झारखंड में जिंदा मिलीसोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्त80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्याजिस महिला की हत्या के आरोप में पति-ससुर समेत 8 लोग गए जेल, 12 साल बाद वही महिला झारखंड में जिंदा मिली

Article Advertisement

Crime

‘भिखारियों को हमारे देश न भेजे पाकिस्तान’; सऊदी अरब ने पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी

‘भिखारियों को हमारे देश न भेजे पाकिस्तान’; सऊदी अरब ने पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी Pakistani Beggars in Saudi Arabia: पाकिस्तान के भिखारी हज यात्री बनकर सऊदी अरब पहुंच रहे हैं। इसलिए सऊदी अरब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। जवाब में पाकिस्तान ने भी अपनी केंद्रीय जांच एजेंसी को मामले की जांच करने के आद

‘भिखारियों को हमारे देश न भेजे पाकिस्तान’; सऊदी अरब ने पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी

Article Advertisement

‘भिखारियों को हमारे देश न भेजे पाकिस्तान’; सऊदी अरब ने पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी Pakistani Beggars in Saudi Arabia: पाकिस्तान के भिखारी हज यात्री बनकर सऊदी अरब पहुंच रहे हैं। इसलिए सऊदी अरब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। जवाब में पाकिस्तान ने भी अपनी केंद्रीय जांच एजेंसी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। Saudi Arab Warning For Pakistan: अपने भिखारियों को हमारे देश में न भेजें। वे हज यात्रा की आड़ में यहां आ रहे हैं। इससे आपके देश की छवि ही खराब होगी। यह कहना है सऊदी अरब का, जिसने अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को चेतावनी दी है। सऊदी अरब तीर्थयात्रियों के रूप में देश में एंट्री करने वाले पाकिस्तानी भिखारियों को लेकर चिंतित है। इसलिए पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए आगाह किया है। वहीं चेतावनी के जवाब में पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने ट्रैवल एजेंसियों को ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए निर्देश दिए हैं और ‘उमरा अधिनियम’ की योजना बनाई है। केंद्रीय जांच एजेंसी भी भिखारियों को हज यात्रा के बहाने सऊदी अरब भेजने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई करेगी, जिसका लक्ष्य पाकिस्तान की छवि को खराब होने से बचान और यह सुनिश्चित करना है कि तीर्थयात्री किसी भी कारण से प्रभावित न हों। पाकिस्तान सरकार ने जवाब कार्रवाई में दिए आदेश एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने धार्मिक यात्रा की आड़ में आने वाले पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है। सऊदी अरब के अधिकारियों ने इस्लामाबाद से इन भिखारियों को रोकने के लिए कदम उठाए जाने का अनुरोध किया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया तो पाकिस्तानी उमरा और हज तीर्थयात्रियों पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। वहीं सऊदी हज मंत्रालय द्वारा जारी चेतावनी के जवाब में पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने ट्रैवल एजेंसियों और केंद्रीय जांच एजेंसी को आदेश जारी कर दिए। सऊदी अरब के राजदूत नवाफ बिन सईद अहमद अल-मल्की के साथ एक बैठक में पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी ने आश्वासन दिया कि भिखारियों को सऊदी अरब भेजने के लिए जिम्मेदार माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। केंद्रीय जांच एजेंसी (FIA) को इस नेटवर्क पर नकेल कसने का काम सौंपा गया है, जिसके बारे में मोहसिन ने कहा कि इससे पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। पकड़े गए भिखारी ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक प्रवासी पाकिस्तानियों के सचिव जीशान खानजादा कहते हैं कि पाकिस्तानी भिखारी तीर्थयात्रा की आड़ में मध्य पूर्वी देश की यात्रा करते हैं, जिनमें से अधिकांश लोग उमरा वीजा पर सऊदी अरब जाते हैं और वहां जाकर भीख मांगने लगते हैं, क्योंकि पकड़े गए भिखारियों में से 90 प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिक हैं। हाल ही में FIA ने कराची हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट से 11 कथित भिखारियों को उतार दिया था। पिछले साल सितंबर में तीर्थयात्रियों के भेष में 16 भिखारियों को गिरफ्तार किया गया था। मक्का की भव्य मस्जिद के अंदर से गिरफ्तार किए गए अधिकांश जेबकतरे पाकिस्तानी नागरिक हैं।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read