अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्च

Article Advertisement

India

कोविड-19 : देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज, 3,645 लोगों की मौत

कोविड-19 : देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज, 3,645 लोगों की मौत नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) देश में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताब

कोविड-19 : देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज, 3,645 लोगों की मौत

Article Advertisement

कोविड-19 : देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज, 3,645 लोगों की मौत नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) देश में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने के बाद इस घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2,04,832 हो गई है। लगातार मामले बढ़ने के बीच, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,84,814 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.79 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 82.10 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,50,86,878 हो गई है। संक्रमण से मौत होने की दर घटकर 1.11 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 28 अप्रैल तक 28,44,71,979 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 17,68,190 नमूनों की बुधवार को जांच की गई। मौत के नये मामलों में, सर्वाधिक 1,035 मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 368, छत्तीसगढ़ में 279, उत्तर प्रदेश में 265, कर्नाटक में 229, गुजरात में 174, झारखंड में 149, पंजाब में 142, राजस्थान में 120, उत्तराखंड में 108 और मध्य प्रदेश में 105 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक हुई कुल 2,04,832 मौत में से 67,124 महाराष्ट्र में, 15,337 दिल्ली में, 15,036 लोगों की कर्नाटक में, 13,826 की तमिलनाडु में, 11,934 उत्तर प्रदेश में, 11,159 लोगों की पश्चिम बंगाल में, 8,772 की पंजाब में, 8,061 लोगों की छत्तीसगढ़ में मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read