कांग्रेस से क्यों नाराज हुए उमर अब्दुल्ला?
जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच तोड़ी चुप्पी जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी ने एक साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
हालांकि मतदान के दूसरे ही चरण में इस गठबंधन में गांठ पड़ने लगी हैं।
Omar Abdullah upset with Congress Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान चल रहा है।
26 सीटों पर वोटिंग जारी है।
इस लिस्ट में कई हॉट सीटों के नाम शामिल हैं।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की दोनों सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
हालांकि इसी बीच उमर अब्दुल्ला ने अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस से नाराजगी जाहिर की है।
उनका कहना है कि इस चुनाव में कांग्रेस ने कोई खास मेहनत नहीं की है।
कांग्रेस ने जम्मू में चुनाव प्रचार को तवज्जो नहीं दी।
उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कांग्रेस से काफी नाराज चल रहे हैं।
आज यानी बुधवार को उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा है।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि राहुल गांधी जम्मू पर ध्यान देंगे क्योंकि कश्मीर में कांग्रेस ने कोई महत्वपूर्ण काम नहीं किया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कश्मीर की 2-3 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था।
हमें लगा अब वो जम्मू पर फोकस करेंगे।
कांग्रेस ने कश्मीर में जो भी किया वो जरूरी नहीं था, लेकिन जम्मू में उन्होंने जो किया उसका प्रभाव पड़ेगा।
दुर्भाग्य की बात है कि हमें जितनी उम्मीद थी, उसकी तुलना में कांग्रेस ने जम्मू में कुछ भी नहीं किया।
जम्मू कश्मीर चुनाव उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहले चरण के मतदान अच्छे हुए।
दूसरे चरण में भी हमें जीतने की उम्मीद है।
बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने दो सीटों से ताल ठोंका है।
वो गांदरबल और बडगाम सीट से चुनावी मैदान में हैं।
दोनों सीटों पर उन्हें पीडीपी समेत कई उम्मीदवारों ने करारी टक्कर दी है।
जम्मू कश्मीर में जहां उमर अब्दुल्ला की पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, तो वहीं महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे जम्मू कश्मीर में आज 2 चरण के मतदान पूरे हो जाएंगे।
राज्य में 1 अक्टूबर को तीसरे चरण की वोटिंग देखने को मिलेगी।
वहीं 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे।
Article Advertisement
Politics
कांग्रेस से क्यों नाराज हुए उमर अब्दुल्ला? जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच तोड़ी चुप्पी
कांग्रेस से क्यों नाराज हुए उमर अब्दुल्ला? जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच तोड़ी चुप्पी जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी ने एक साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। हालांकि मतदान के दूसरे ही चरण में इस गठबंधन में गांठ पड़ने लगी हैं। Omar Abdullah upset wit

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
