अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Article Advertisement

Sports

ओलंपिक में सीनियर टीम के लिए पदार्पण परिकथा की तरह होगा: मनप्रीत कौर

ओलंपिक में सीनियर टीम के लिए पदार्पण परिकथा की तरह होगा: मनप्रीत कौर बेंगलुरू, दो जून (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से तोक्यो ओलंपिक में ‘परिकथा’ जैसे पदार्पण का सपना संजोए बैठी युवा डिफेंडर मनप्रीत कौर का ध्यान कड़ी मेहनत करके अपने खेल के शीर्ष में रहने पर है। जूनियर टीम की ओर से दुनिया भर में

ओलंपिक में सीनियर टीम के लिए पदार्पण परिकथा की तरह होगा: मनप्रीत कौर

Article Advertisement

ओलंपिक में सीनियर टीम के लिए पदार्पण परिकथा की तरह होगा: मनप्रीत कौर बेंगलुरू, दो जून (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से तोक्यो ओलंपिक में ‘परिकथा’ जैसे पदार्पण का सपना संजोए बैठी युवा डिफेंडर मनप्रीत कौर का ध्यान कड़ी मेहनत करके अपने खेल के शीर्ष में रहने पर है। जूनियर टीम की ओर से दुनिया भर में खेलते हुए पर्याप्त अनुभव हासिल करने वाली 23 साल की मनप्रीत को पिछले साल जनवरी में पहली बार भारत की सीनियर महिला टीम में शामिल किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में मनप्रीत के हवाले से कहा गया, ‘‘ओलंपिक जैसी स्वप्निल प्रतियोगिता में सीनियर राष्ट्रीय टीम की ओर से पदार्पण करना मेरे लिए परिकथा जैसा होगा। मेरे कहने का मतलब है कि यह पूरी तरह से अलग अहसास होगा लेकिन मैं अपने पैर जमीन पर रखना चाहती हूं और कड़ी मेहनत जारी रखना चाहती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीम चयन मेरे हाथ में नहीं है लेकिन मैं इतना कहूंगी कि यह चरण बेहद रोमांचक है। यह हमारी ट्रेनिंग के दौरान मेरे से सर्वश्रेष्ठ करा रहा है और टीम चयन के बारे में चिंता किए बगैर मैं इसे जारी रखना चाहती हूं।’’ जूनियर से सीनियर शिविर में आए बदलाव के बारे में मनप्रीत ने कहा कि इसके लिए तेजी से सामंजस्य बैठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘मैदान के अंदर और बाहर आपके चारों तरफ अनुभवी खिलाड़ी होते हैं, इसलिए प्रत्येक दिन सीखने के लिए इतनी सारी चीजें होती हैं।’’ मनप्रीत ने कहा, ‘‘जूनियर टीम के साथ मैंने जो अनुभव किया उससे चीजें काफी अलग थी। ट्रेनिंग से लेकर खानपान से लेकर फिटनेस, यहां सभी चीजों का स्तर अलग है और आपको जितना जल्दी संभव हो उतना जल्दी सामंजस्य बैठाना होता है।’’ मनप्रीत हाल में अर्जेन्टीना दौरे पर गई थी जो सीनियर राष्ट्रीय टीम के साथ उनका पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा था लेकिन वहां टीम ने सिर्फ अभ्यास मैच खेले।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read