ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके रवि और दीपक के अलावा अंशु और सरिता अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहलवानों रवि दाहिया और दीपक पूनिया के साथ तेजी से उभरती हुई पहलवान अंशु मलिक को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है।
दीपक ने नूर सुल्तान में 2019 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था जबकि रवि ने कांस्य पदक के साथ तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।
दाहिया तोक्यो खेलों की 57 किग्रा स्पर्धा में पदक के मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं जहां उन्हें चौथी वरीयता दी गई है।
दाहिया ने हाल में अल्माटी में एशियाई खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था और फिर पोलैंड ओपन में रजत पदक जीता।
डब्ल्यूएफआई ने 19 साल की अंशु को भी नामित किया है जिन्होंने पिछले साल सीनियर सर्किट पर पदार्पण के बाद छह टूर्नामेंटों में पांच पदक जीते।
इसमें एशियाई खिताब भी शामिल है।
ओलंपिक में जगह बनाने से चूकने वाली लेकिन अल्माटी में 59 किग्रा वर्ग में खिताब जीतने वाली सरिता मोर को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने पीटीआई को बताया, ‘‘चारों पहलवानों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और मान्यता के हकदार हैं इसलिए हमने उनका आवेदन भेजा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए कोच विक्रम, कुलदीप मलिक और सुजीत मान का भी नामांकन किया है।’’ राष्ट्रीय महिला टीम के कोच कुलदीप मलिक को पहले ही ध्यानचंद पुरस्कार मिल चुका है इसलिए शायद द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए उनके नाम पर विचार नहीं हो।
सुजीत ने अपने कुश्ती करियर में एशियाई चैंपियनशिप में चार पदक जीते जिसके बाद वह कोच के रूप में रेलवे से जुड़ गए।
वह 2011 से 2019 तक भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल टीम से राष्ट्रीय कोच के रूप में जुड़े रहे।
जीवनपर्यंत उपलब्धियों के वर्ग में डब्ल्यूएफआई ने जगरूप राठी, आरके हुड्डा और आरएस कुंडू को नामित किया है।
हुड्डा हरियाणा कुश्ती संघ के सचिव हैं।
ध्यानचंद पुरस्कार के लिए डब्ल्यूएफआई ने सज्जन सिंह, जय प्रकाश और दुष्यंत शर्मा के नाम भेजे हैं।
89 साल के सज्जन सिंह 1960 रोम ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं।
Article Advertisement
Sports
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके रवि और दीपक के अलावा अंशु और सरिता अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके रवि और दीपक के अलावा अंशु और सरिता अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहलवानों रवि दाहिया और दीपक पूनिया के साथ तेजी से उभरती हुई पहलवान अं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
