अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Article Advertisement

Sports

ओलंपिक माहौल के अनुरूप तैयारियां कर रही है भारतीय हॉकी टीम : रमनदीप

ओलंपिक माहौल के अनुरूप तैयारियां कर रही है भारतीय हॉकी टीम : रमनदीप बेंगलुरू, नौ जून (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड रमनदीप ने बुधवार को खुलासा किया कि टीम ओलंपिक की तरह का माहौल तैयार करके तोक्यो खेलों के लिये अभ्यास कर रही है। रमनदीप ने कहा कि वे ओलंपिक के कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास करके अपने कौ

ओलंपिक माहौल के अनुरूप तैयारियां कर रही है भारतीय हॉकी टीम : रमनदीप

Article Advertisement

ओलंपिक माहौल के अनुरूप तैयारियां कर रही है भारतीय हॉकी टीम : रमनदीप बेंगलुरू, नौ जून (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड रमनदीप ने बुधवार को खुलासा किया कि टीम ओलंपिक की तरह का माहौल तैयार करके तोक्यो खेलों के लिये अभ्यास कर रही है। रमनदीप ने कहा कि वे ओलंपिक के कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास करके अपने कौशल का परीक्षण और शारीरिक क्षमता का आकलन कर रहे हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 24 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है। पूल ए में इन दोनों टीमों के अलावा मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना, आ​स्ट्रेलिया, स्पेन और मेजबान जापान शामिल हैं। रमनदीप ने मीडिया को जारी वि​ज्ञप्ति में कहा, 'काफी कुछ हमारे पहले मैच पर निर्भर करेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा परिणाम बाकी टूर्नामेंट के लिये लय तय करेगा। ' उन्होंने कहा, 'हम अभी अपने ओलंपिक कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास कर रहे हैं। ओलंपिक कोर ग्रुप से तीन टीमें बनायी गयी हैं तथा कोचिंग स्टाफ ने इस तरह का माहौल तैयार किया है जो ओलंपिक जैसा है।' रियो ओलंपिक में खेल चुके रमनदीप ने कहा, 'हम भारतीय टीम की पोशाक पहनते हैं, हम ऐसी तैयारी करते हैं मानो हमें एक कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वी का सामना करना हैं। हम मैच से पूर्व उसी तरह की गतिविधियों में शामिल होते हैं जो कि किसी अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले होती हैं। हम मैच से पहले राष्ट्रगान के लिये भी एक साथ खड़े होते हैं। ' अपने प्रदर्शन के बारे में रमनदीप ने कहा कि 2018 की घुटने की चोट उनके लिये बड़ा झटका थी लेकिन इसके अलावा उनका करियर सही तरह से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा, 'मेरे लिये 2016 और 2017 वास्तव में अच्छे रहे। मैं अच्छी फार्म में था और अच्छा प्रदर्शन कर रहा था लेकिन 2018 में चैंपियन्स ट्राफी के दौरान घुटने की चोट बड़ा झटका थी।' रमनदीप ने कहा, 'मुझे इससे उबरने में छह से सात महीने लगे और जैसे ही मैंने खेलना शुरू किया मेरा टखना चोटिल हो गया। लेकिन 2019 के मध्य से मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और मेरा मानना है कि मैंने पुरानी फार्म हासिल कर ली है।'

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read