शेफाली और स्नेह आईसीसी की महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित दुबई, सात जुलाई (भाषा) भारत की आक्रामक युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा और आलराउंडर स्नेह राणा को इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद जून के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के ‘महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’ पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
भारतीय की इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड की बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को भी महिला वर्ग में नामित किया गया है।
पुरुष वर्ग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज काइल जेमीसन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को नामित किया गया है।
खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सभी को प्रभावित कर चुकी 17 साल की शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार टेस्ट पदार्पण में दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ते हुए 96 और 63 रन की पारी खेली जिसके लिए वह मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं।
वह पदार्पण टेस्ट दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाली भारत की पहली और दुनिया की चौथी खिलाड़ी बनी।
उनका पहली पारी का स्कोर पदार्पण करते हुए किसी भारतीय महिला का सर्वोच्च स्कोर है।
उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे में 85.50 के स्ट्राइक रेट से 59 रन भी बनाए।
आलराउंडर स्नेह ने भी ब्रिस्टल में यादगार टेस्ट पदार्पण करते हुए दूसरी पारी में 154 गेंद में नाबाद 80 रन बनाए जिससे भारतीय टीम फालोआन खेलते हुए मैच ड्रॉ कराने में सफल रही।
उन्होंने इंग्लैंड की पारी में 131 रन देकर चार विकेट भी चटकाए।
उन्होंने इसी टीम के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भी 43 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इंग्लैंड की बायें हाथ की स्पिनर एक्लेस्टोन भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में सबसे सफल गेंदबाज रहीं।
उन्होंने मैच में 25.75 की औसत से 206 छह रन देकर आठ विकेट चटकाए।
उन्होंने दोनों पारियों में चार-चार विकेट हासिल किए।
उन्होंने दो वनडे में 12.16 की औसत और 3.65 की इकोनॉमी रेट से छह विकेट लिए।
पुरुष वर्ग में कॉनवे ने जून में लार्ड्स में पदार्पण करते हुए दोहरा शतक जड़ा।
उन्होंने अगले दो टेस्ट में दो अर्धशतक जड़े जिसमें भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी शामिल है।
उन्होंने 63.16 की औसत से 379 रन बनाए।
डिकॉक वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘प्लेयर आफ द सीरीज’ बने।
उन्होंने पहले टेस्ट में नाबाद 141 और दूसरे टेस्ट में 96 रन बनाए।
जेमीसन विश्व टेस्ट चैंपियन फाइनल में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
उन्होंने मैच में 61 रन देकर सात विकेट चटकाए।
उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को दोनों पारियों को आउट करने के अलावा रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत को भी आउट किया।
उन्होंने जून में दो टेस्ट में 17.40 के औसत से 10 विकेट चटकाए।
Article Advertisement
Sports
शेफाली और स्नेह आईसीसी की महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित
शेफाली और स्नेह आईसीसी की महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित दुबई, सात जुलाई (भाषा) भारत की आक्रामक युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा और आलराउंडर स्नेह राणा को इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद जून के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के ‘महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
