आज सुपौल दौरे पर नीतीश कुमार, 4200 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे CM मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल के लोगों को आज दिवाली से पहले बड़ी सौगात देंगे. वह 4200 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुपौल की यात्रा करेंगे. सीएम वहां कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री किशनपुर, सरायगढ़ और भपटियाही प्रखंड में 211 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वह किशनपुर प्रखंड के मलाढ़ पंचायत के महिपटी स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से महादलित टोला के वार्ड नंबर 12 पहुंचेंगे. इसके साथ ही महादलित टोला का निरीक्षण करने के बाद लगाए गए स्टॉल का जायजा भी लेंगे. सुपौल के लोगों को सौगात देंगे सीएम: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4200 करोड़ की योजनाओं की सौगात सुपौल के लोगों को देंगे, जिसमें सुपौल, पिपरा, निर्मली, छातापुर और त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में 22497.73 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और 19521.24 लाख की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. स्कूल भवन का भी जायजा लेंगे मुख्यमंत्री: इसके साथ मुख्यमंत्री 57 नव सृजित प्राथमिक और मध्य विद्यालय के भवन का उद्घाटन भी करेंगे. सुपौल दौरे में मुख्यमंत्री सरायगढ़ में रेल ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे. साथ ही भपटियाही थाना भवन का उद्घाटन भी करेंगे. विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मुख्यमंत्री लगातार एक्टिव है जिलों में उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम लगातार हो रहे हैं. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बिहार सरकार के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. सीएम के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर सुपौल में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है. सरायगढ़ भपटियाही से किशनपुर तक पुलिस की निगरानी रहेगी. डिग्री कॉलेज से किशनपुर तक तमाम आने-जाने वाली गाड़ियों को पिपरा रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा. सीएम मलाढ़ से हवाई मार्ग से वापस पटना के लिए रवाना हो जाएंगे.
Article Advertisement
Bihar
आज सुपौल दौरे पर नीतीश कुमार, 4200 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे CM
आज सुपौल दौरे पर नीतीश कुमार, 4200 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे CM मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल के लोगों को आज दिवाली से पहले बड़ी सौगात देंगे. वह 4200 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुपौल की यात्रा करेंगे. सीएम वहां कई योजनाओं क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
