Nitish Kumar: पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे CM नीतीश, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं. बुधवार को सीएम पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए. बिहार में लंबे समय से मेट्रो का काम चल रहा है. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पटना मेट्रो को लेकर एक्टिव नजर आ रहे हैं. बुधवार को सीएम ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी पैदल यात्री सुरंग का व्यापक निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने बिहार म्यूजियम के पास सुरंग निर्माण की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह भी सीएम के साथ नजर आए. उन्होंने मुख्यमंत्री को बिहार संग्रहालय में सुरंग की प्रवेश व्यवस्था, पार्किंग और पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरंग निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया ताकि बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय आने वाले लोगों को परेशानी ना हो और वह आसानी से आ-जा सकें. पटना मेट्रो को लेकर एक्शन में नीतीश कुमार बता दें कि बिहार और पटना म्यूजियम को जोड़ने वाली सुरंग करीब 1.5 किमी लंबी और 8 मीटर चौड़ी होगी. जिसका निर्माण जमीन से 15 मीटर नीचे किया जा रहा है. बिहार संग्रहालय को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है. पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. पटना संग्रहालय का विस्तार प्रभावी ढंग से किया जा रहा है. पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सुरंग निर्माण पूरा होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है. मेट्रो का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय और उसके विस्तार कार्य का भी जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित रसोईघर, अस्थाई गैलरी सभागार, संग्रहण भण्डार, संरक्षण प्रयोगशाला और पूरे परिसर का निरीक्षण किया. आपको बता दें कि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है. जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी शुरू कर चुकी है.
Article Advertisement
Politics
Nitish Kumar: पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे CM नीतीश, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Nitish Kumar: पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे CM नीतीश, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं. बुधवार को सीएम पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
