बिहार की सियासत इस समय गरमा गई है. पक्ष-विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ बयान देते नजर आ रहे हैं. इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुंबई के मातोश्री में शिवसेना यूबीटी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. इस मुलाकात के बाद बिहार में सियासी हलचल और भी तेज हो गई है. बता दें कि इस मुलाक़ात में नीतीश और उद्धव ठाकरे की बैठक के बाद 2024 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी मोर्चे पर चर्चा हुई. मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि, ''उद्धव ठाकरे मोर्चे के साथ हैं. जल्द ही सभी नेताओं से बात करने के बाद देशभर के विपक्षी दलों की बैठक बुलाई जाएगी. साथ ही अगर सभी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में जरूर सफलता मिलेगी और देश सही दिशा में आगे बढ़ सकेगा.'' आपको बता दें कि, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर पटना से मुंबई पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री जाकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे. बैठक के बाद नीतीश और उद्धव ठाकरे ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि, ''हमारा मकसद है कि देश की ज्यादा से ज्यादा पार्टियां एकजुट हों और साथ लड़े. हम लोग मिलकर साथ चलेंगे. अब इतिहास बदल रहा है. अब इसे देखते हुए सभी दल देश हित में एकजुट हो रहे हैं. इसके साथ ही सीएम नीतीश ने कहा कि, वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में कुछ नहीं हो रहा है, ऊपर से मीडिया पर भी दबाव है. विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दलों द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा नहीं की जाती है. साथ ही उन्होंने कहा, अब हमारी कोशिश है कि देश में जाति, धर्म पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए. साथ ही हिंदू-मुसलमान न हो. सभी में एकता और प्रेम होना चाहिए.'' इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बताया कि, ''उद्धव ठाकरे से उनकी हमेशा बात होती रहती है. उनके इस मुलाकात का मकसद सिर्फ विपक्षी एकजुटता है. ज्यादा से ज्यादा पार्टियां मिलकर काम करेंगी. इसके लिए उन्होंने बहुत लोगों से बातचीत भी की है.'' फिलहाल देशभर के विपक्षी नेताओं की मीटिंग कब होगी, ये आने वाले समय में ही पता लगेगा. आपको बता दें कि विपक्षी एकता की यह बैठक पटना में होने की पूरी संभावना है.
Article Advertisement
Politics
मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी और ललन सिंह भी रहे मौजूद
बिहार की सियासत इस समय गरमा गई है. पक्ष-विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ बयान देते नजर आ रहे हैं. इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुंबई के मातोश्री में शिवसेना यूबीटी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
