सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. दिल्ली में कांग्रेस आला नेतृत्व से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार केंद्रीय राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने कोलकाता पहुंचे हैं. इस दौरान उनके साथ संजय झा मौजूद रहे. कोलकाता एयरपोर्ट से तीनों नेता एक ही कार में सवार होकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए निकले. आज ही सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात करेंगे. सीएम नीतीश कुमार का बयान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने की अपनी कोशिशों के बारे में नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि हम बीजपी के खिलाफ देश के अधिक से अधिक दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. हम सभी प्रयास करेंगे और एकजुट होकर काम करेंगे. सीएम का महागठबंधन का पूरा समर्थन करेगी' बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की वकालत की है. दरअसल शेखपुरा से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा ने गरीब संपर्क यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की. इस दौरान हम पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत कई विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि महागठबंधन उनका पूरा समर्थन करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये बिहार का गौरव होगा की बिहार से भारत का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री होंगे. पूर्व उपमुख्यमंत्री का जोरदार हमला बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार के लखनऊ दौरे पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार से अब कोई चिंता नहीं है. उन्हें बस एक ही चिंता है कि किस तरीके से विपक्ष को एक साथ एक मंच पर लाया जाए और यही कारण है कि वह लखनऊ जा रहे हैं. अच्छी बात है वह जाए लखनऊ, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होगा. क्योंकि विपक्ष में भी कई ऐसे पार्टी है नेता है जो कांग्रेस को पसंद नहीं करती है. ममता बनर्जी की बात कर ले तो, ममता बनर्जी कांग्रेस को पसंद नहीं करती हैं. वहीं, कांग्रेस अखिलेश यादव को पसंद नहीं करती. इसलिए इस विपक्ष की एकजुटता का जो मुहिम नीतीश कुमार ने चलाया है वह पूरी तरीके से निराधार है और उसका कोई फायदा नहीं मिलेगा. विपक्ष तितर-बितर हो जाएगा और फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में आएगी क्योंकि जनता ने मूड बना लिया है.
Article Advertisement
Politics
Nitish Kumar और Tejashwi Yadav पहुंचे कोलकाता, ममता से करेंगे 'सीक्रेट टॉक'
सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. दिल्ली में कांग्रेस आला नेतृत्व से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार केंद्रीय राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने को

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
