नीतीश की बैठक पर भाजपा का तंज, कहा- घबराहट में सीएम, सत्ता जाने का डर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी पार्टी मीटिंग के बाद से काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी पार्टी मीटिंग के बाद से काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. वहीं, सीएम नीतीश इन दिनों अपने विधायकों, सांसदों, पार्षदों और राज्यसभा सदस्यों से मिल रहे हैं. इसी को लेकर रविवार को सीएम नीतीश कुमार जदयू विधायकों के बाद सांसदों से मिले और मिशन 2024 को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई. बता दें कि सांसदों से सीएम की वन टू वन मुलाकात हुई. वहीं, 3 दिनों से पार्टी सांसदों से मुलाकात का कार्यक्रम जारी है. इस मीटिंग में सीएम ने सांसदों के क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर बातचीत की और आगामी लोकसबा चुनाव को लेकर भी चर्चा की. नीतीश की मुलाकात पर भाजपा का तंज वहीं, सीएम के इस मुलाकात पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर हमला किया है. तंज कसते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार घबराहट में है, डर लगा हुआ है कि सत्ता हमारी जाने वाली है. बड़े भाई लालू यादव उन पर दबाव बना रहे हैं कि कैसे भी तेजस्वी यादव को छह महीने के लिए भी सही मुख्यमंत्री बना दें. ताकि हम जाए भी तो यह शौक पूरा कर लें. इसी घबराहट में मुख्यमंत्री जी राई विचार कर रहे हैं. नीतीश कुमार अपने सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं. उनको लग रहा है कि हमने जिसको उत्तराधिकारी घोषित किया है, ये लोग स्वीकार नहीं कर पाएंगे और मेरी नाव से कूदकर भाग जाएंगे. मांझी जब नाव डुबोये तो उसे कौन बचाए सबको देश का प्रधानमंत्री जी का महामंत्र ग्रहण करने का मन कर रहा है, 'सबका साथ सबका विकास'. इस घबराहट में आज तक 18-19 साल में विधायकों से बारी-बारी से नहीं मिले, सांसदों को फोन नहीं किया. डूबती नैया, मांझी जब नाव डुबोये तो उसे कौन बचाए. मांझी उस नाव के नीतीश कुमार थे, उत्तराधिकारी घोषित कर नाव डूबाने का काम कर दिया. नाव नहीं बच पाएगा, नाव तो डूबेगा ही. हमने पहले भी घोषणा किया था कि 24 पार नहीं कर पाएगा. उसकी शुरुआत हो गई है, लक्षण प्रकट हो गया है, अभी भी वक्त है, आपको राजद की पार्टी ने आश्रम तैयार करने को कह दिया है और अभी भी वक्त है कि कम से कम बिहार की जनता जिसने सम्मान दिया, उसका आभार व्यक्त कर विधानसभा को भंग कर दीजिए और आश्रम में चले जाइए. 12 जुलाई का इंतजार बता दें कि नीतीश कुमार के पास कुल 16 सांसद और राज्यसभा में 5 सदस्य है. वहीं, इस मुलाकात के बाद से कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. इन बैठकों के बाद से कुछ राजनीतिक विशेषज्ञ यह भी मायने निकाल रहे हैं कि क्या एक बार फिर नीतीश कुमार पलटने वाले हैं. क्योंकि इससे पहले जब भी नीतीश कुमार ने इस तरह से बैठक की है, तो बिहार की राजनीति में भूचाल ही आया है. वहीं, सभी 12 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, सीएम से मुलाकात करने वाले विधायकों ने मीडिया से ज्यादा कुछ तो नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि सीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य तेजी से करने और विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है.
Article Advertisement
Politics
नीतीश की बैठक पर भाजपा का तंज, कहा- घबराहट में सीएम, सत्ता जाने का डर
नीतीश की बैठक पर भाजपा का तंज, कहा- घबराहट में सीएम, सत्ता जाने का डर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी पार्टी मीटिंग के बाद से काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी पार्टी मीटिंग के बाद से काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. वहीं, सीएम नीतीश

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
