अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Tomorrow Weather: बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ 40 KM की तेज हवा, जाने...‘बिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा’, अमित शाह के ऐलान पर नीतीश कुमार की पार्टी की ‘ना’भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ी नेपाली शराब: विशेष नाका लगाकर 97.8 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरारSSB ने 141 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े: दो बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किएबिहार का 400 साल पुराना वो मंदिर, जहां सूर्यास्त के बाद पुजारी भी नहीं ठहरते, आ रही है कहानी पर बेस्ड मूवीगणेश चतुर्थी के दिन बिहार में मनाया जाता है दिन चौरचन, जानें अपने शहर में चांद निकलने का समयभिट्ठामोड़ पर जगह-जगह लगा कचरे का ढेर: देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर पड़ रहा बुरा असर, संक्रमण और बीमार...अमित शाह के UCC वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान, जदयू विधायक बोले- बिहार में किसी कीमत पर लागू नहीं हो...भारत-नेपाल सीमा पर 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद: निचलौल में पिलर संख्या 498 के पास SSB-पुलिस की संयुक्त कार्...जदयू पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? नाम जेडीयू का पर नैरेटिव नीतीश का, यह ताकत या सबसे बड़ी कमजोरीबिहार में BJP की सरकार, फिर भी UCC पर JDU की दो टूक; श्याम रजक ने समझाया गठबंधन का गणितBihar Tomorrow Weather: बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ 40 KM की तेज हवा, जाने...‘बिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा’, अमित शाह के ऐलान पर नीतीश कुमार की पार्टी की ‘ना’भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ी नेपाली शराब: विशेष नाका लगाकर 97.8 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरारSSB ने 141 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े: दो बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किएबिहार का 400 साल पुराना वो मंदिर, जहां सूर्यास्त के बाद पुजारी भी नहीं ठहरते, आ रही है कहानी पर बेस्ड मूवीगणेश चतुर्थी के दिन बिहार में मनाया जाता है दिन चौरचन, जानें अपने शहर में चांद निकलने का समयभिट्ठामोड़ पर जगह-जगह लगा कचरे का ढेर: देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर पड़ रहा बुरा असर, संक्रमण और बीमार...अमित शाह के UCC वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान, जदयू विधायक बोले- बिहार में किसी कीमत पर लागू नहीं हो...भारत-नेपाल सीमा पर 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद: निचलौल में पिलर संख्या 498 के पास SSB-पुलिस की संयुक्त कार्...जदयू पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? नाम जेडीयू का पर नैरेटिव नीतीश का, यह ताकत या सबसे बड़ी कमजोरीबिहार में BJP की सरकार, फिर भी UCC पर JDU की दो टूक; श्याम रजक ने समझाया गठबंधन का गणित

Article Advertisement

Politics

नीतीश के बुलावे पर इतने विधायक पहुंचे CM आवास, 2024 चुनाव को लेकर हुई चर्चा

नीतीश के बुलावे पर इतने विधायक पहुंचे CM आवास, 2024 चुनाव को लेकर हुई चर्चा   बिहार की सियासत गर्म है, हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं. सीएम ने अपने आवास पर विधायकों को बुलाकर उनसे मुलाकात की है और उन्हें अहम टास

नीतीश के बुलावे पर इतने विधायक पहुंचे CM आवास, 2024 चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Article Advertisement

नीतीश के बुलावे पर इतने विधायक पहुंचे CM आवास, 2024 चुनाव को लेकर हुई चर्चा   बिहार की सियासत गर्म है, हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं. सीएम ने अपने आवास पर विधायकों को बुलाकर उनसे मुलाकात की है और उन्हें अहम टास्क दिए हैं   बिहार की सियासत गर्म है, हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं. सीएम ने अपने आवास पर विधायकों को बुलाकर उनसे मुलाकात की है और उन्हें अहम टास्क दिए हैं. सीएम कई अहम बिंदुओं पर विधायकों से बात कर रहे हैं. साथ ही इस बार नीतीश कुमार विधायकों से सामूहिक रूप से नहीं बल्कि वन-टू-वन बात कर रहे हैं. वहीं, सीएम के बुलावे पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे विधायकों ने कहा कि उनके क्षेत्र में किस तरह की समस्याएं आ रही हैं और सरकारी योजनाओं की क्या स्थिति है, इन बातों पर चर्चा हुई है. इसको मुलाकात के बाद सीएम ने कहा है कि, ''उन्हें अपने क्षेत्रों में जनता के बीच हमेशा मौजूद रहने का टास्क दिया गया है.'' हालांकि, सीएम से मुलाकात के बाद कोई भी विधायक इस बारे में ज्यादा जानकारी देता नजर नहीं आया. बस उनलोगों को इतना कहा गया है कि सभी एकजुट हैं.   इसके साथ ही बताया जा रहा है कि सीएम पार्टी के विधायकों से उनके क्षेत्र की समस्याओं को जानने और समझने के लिए फीडबैक ले रहे हैं कि वहां पार्टी की स्थिति क्या है और संगठन को किस स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है. साथ ही जदयू विधायक राम विलास कामत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बताया कि, ''मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की समस्याओं पर बात की और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहें. कोई परेशानी हो तो मुझसे बात करें, वहीं जदयू एमएलसी सह प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हम आते रहते हैं, इसमें कोई राजनीतिक संदर्भ नहीं है, यह औपचारिक मामला है, जो लोग समय मांग रहे हैं, वे लोग आते हैं.'' इधर, यहां विधायकों के लिए सीएम के साथ बैठने का यह एक अवसर जैसा है, जिसमें वे उनसे क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और संभावित कार्यों पर चर्चा कर पाते हैं. इसके निस्तारण को लेकर सीएम की ओर से जो निर्देश दिये जायेंगे, वह भी काफी प्रभावी रहने की संभावना है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार मानसून सत्र शुरू होने से पहले पार्टी विधायकों को अपनी तरफ से मजबूत होने का टास्क दे रहे हैं.    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read