अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकजब रील बनेगी, तभी पुलिस जगेगी! रोहिणी आचार्य ने बताया किसके भरोसे चल रहा बिहार का प्रशासन, जानिए क्या कहाभारत-नेपाल कोआर्डिनेशन कमिटी की मीटिंग में बॉर्डर सिक्योरिटी पर स्ट्रेटेजी: तस्करी और सीमा पार अपराध रोकने ...बिहार चुनाव फिर से कराने की मांग, तेजस्वी बोले- सही से इलेक्शन होगा, तो बीजेपी कहीं नहीं टिकेगीसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकजब रील बनेगी, तभी पुलिस जगेगी! रोहिणी आचार्य ने बताया किसके भरोसे चल रहा बिहार का प्रशासन, जानिए क्या कहाभारत-नेपाल कोआर्डिनेशन कमिटी की मीटिंग में बॉर्डर सिक्योरिटी पर स्ट्रेटेजी: तस्करी और सीमा पार अपराध रोकने ...बिहार चुनाव फिर से कराने की मांग, तेजस्वी बोले- सही से इलेक्शन होगा, तो बीजेपी कहीं नहीं टिकेगी

Article Advertisement

Politics

निषाद पार्टी के नेताओं ने की नड्डा से मुलाकात

निषाद पार्टी के नेताओं ने की नड्डा से मुलाकात नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की निषाद पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर चर्चा की। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद व लोकसभा सा

निषाद पार्टी के नेताओं ने की नड्डा से मुलाकात

Article Advertisement

निषाद पार्टी के नेताओं ने की नड्डा से मुलाकात नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की निषाद पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर चर्चा की। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद व लोकसभा सांसद प्रवीण निषाद से मुलाकात की।’’ ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने एक बार फिर मजबूत सामाजिक समीकरण तय करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात की थी। विभिन्न जातिगत आधार वाले छोटे दलों के साथ भगवा दल की हाथ मिलाने की कोशिश उसकी उसी रणनीति का हिस्सा है जिसने उसे 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दिलाई थी। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नड्डा से लंबी मुलाकातें की थी। इन मुलाकातों के बाद से योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हैं। अगले साल के शुरू में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर लगा है क्योंकि इनमें से चार-उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में इसकी सरकारें हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read