देश में एक दिन में कोविड-19 के 42,766 नये मामले सामने आए नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,766 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 3,07,95,716 हो गई है जबकि उपचाराधीन मामले घटकर 4,55,033 हो गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 1,206 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़ कर 4,07,145 हो गई है।
सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.48 प्रतिशत है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 19,55,225 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 42,90,41,970 हो गयी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.19 प्रतिशत है।
लगातार 19वें दिन यह तीन प्रतिशत से कम है।
साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 2.34 प्रतिशत रह गयी है।
आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 2,99,33,538 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 37.21 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए।
देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
कोविड-19 से मरने वाले 1,206 नये मरीजों में से सर्वाधिक 738 महाराष्ट्र से, 130 केरल से और 68 कर्नाटक से हैं।
देश में इस बीमारी से अब तक कुल 4,07,145 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 1,25,034 मरीज महाराष्ट्र के, कर्नाटक के 35,731, तमिलनाडु के 33,322, दिल्ली के 25,011, उत्तर प्रदेश के 22,689, पश्चिम बंगाल के 17,886 और पंजाब के 16,168 मरीज शामिल हैं।
मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।
Article Advertisement
India
देश में एक दिन में कोविड-19 के 42,766 नये मामले सामने आए
देश में एक दिन में कोविड-19 के 42,766 नये मामले सामने आए नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,766 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 3,07,95,716 हो गई है जबकि उपचाराधीन मामले घटकर 4,55,033 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
