अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
CM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...CM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...

Article Advertisement

Crime

भाकपा नेता की निर्मम हत्या, चेहरे को तेजाब से जलाया

बिहार में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि नेताओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है. मधुबनी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक लापता सीपीआई नेता की लाश क्षत विक्षत हालत में मिली है. बड़े ही निर्मम तरीके से अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी और कोई उन्हें पहचान ना सके इस मंसा उनके चेहरे को तेजाब से जला दि

भाकपा नेता की निर्मम हत्या, चेहरे को तेजाब से जलाया

Article Advertisement

बिहार में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि नेताओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है. मधुबनी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक लापता सीपीआई नेता की लाश क्षत विक्षत हालत में मिली है. बड़े ही निर्मम तरीके से अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी और कोई उन्हें पहचान ना सके इस मंसा उनके चेहरे को तेजाब से जला दिया गया है. 5 मई से ही सीपीआई नेता लापता थे. जिनकी तालश में पुलिस जुटी हुई थी और अब उनकी लाश मिली है. सीपीआई नेता की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. झाड़ी में फेका हुआ मिला शव मधुबनी में चार दिनों से लापता सीपीआई नेता का क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में डर का माहौल है. घटना कलुआही थाना के पुरसौलिया गांव की है. मृतिक की पहचान भाकपा के कलुआही अंचल मंत्री रामटहल पूर्वे की रूप में कई है. सीपीआई नेता का शव गांव के ही कब्रिस्तान के पास झाड़ी में फेका हुआ मिला है. ग्रामीणों ने बताया मवेशी चराने के लिए जब लोग जा रहे थे तो कब्रिस्तान के पास से काफी दुर्गंध आ रहा थी. लोगों ने झाड़ी में जाकर देखा तो उनकी चीखे निकल गई.   चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था शव की हलात बहुत ही खराब हो चुकी थी. शव के चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था. परिजनों ने बताया कि राम टहल पूर्वे 5 मई को दोपहर घर से निकले थे. जब रात में घर नहीं लौटे तो 6 मई को उनके मोबाइल पर फोन किया गया. जिसके बाद पहली बार रिंग हुआ लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. परिजनों ने पुलिस को भी लापता होने की सूचना दी थी. लोगों ने शव मिलने की सूचना कलुआही थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने शीघ्र घटना का उद्भेदन करने का दावा किया है. आक्रोशित लोगों का कहना है कि वे गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों की हक एवं अधिकार के लिए हमेशा लड़ते थे.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read