Nepal Landslide: नेपाल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत Nepal Landslide: नेपाल में हो रही भारी बारिश के चलते कई नदियों में बाढ़ आ गई है. जिसके चलते कई इलाकों में भूस्खलन की खबर है. बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. नेपाल में इनदिनों भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है. यहां पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से अब भूस्खलन होने लगा है. जिसके चलते अब तक चार लोगों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं और उनमें बाढ़ आ गई है. जिसके चलते कई तटीय इलाकों में पानी भर गया है और भूस्खलन होने लगा है. बताया जा रहा है कि ताप्लेजंग जिले के फक्तांगलुंग ग्रामीण नगर पालिका की सिंसावा नदी में आई बाढ़ से तमोर नदी अवरुद्ध हो गई है. इलाके में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है. बताया जा रहा है कि नदी में आई बाढ़ के चलते सिन्सावा नदी में भूस्खलन भी हुआ है. ये नदी फक्तांगलुंग ग्रामीण नगर पालिका के प्रशासनिक केंद्र तापेथोक के पास बहती है. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी नेपाल के तापलेजंग जिले में गुरुवार रात लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते एक ही परिवार के कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी काठमांडू से करीब 580 किलोमीटर दूर ताप्लेजंग जिले के फत्तांगलुंग ग्रामीण नगर पालिका-2, टिंगडू में देर रात एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया. जिससे परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष राजन लिम्बु ने बताया कि, "भूस्खलन ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली, क्योंकि देर रात घर भारी बारिश से ढह गया. इस दौरान दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं. गुरुवार से ही भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते भूस्खलन हो रहा है. फिलहाल राहत बचाव अभियान जारी है, बाढ़ के चलते हुए भूस्खलन में दो घर बह गए हैं." बुधवार को अचानक आई बाढ़ बता दें कि इससे पहले बुधवार को भारी बारिश के बाद टैपलेजंग इलाके में अचानक आई बाढ़ से एक लकड़ी के पुल को नुकसान पहुंचा है. साथ ही इससे तमोर नदी थोड़े समय के लिए अवरुद्ध हो गई. जिसके बाद नदी का प्रवाह रुक गया, इसके चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. उधर भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और सैलाब ने निकटवर्ती जिले संखुवासभा में तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गई. इससे पहले बुधवार को, स्थानीय भालुखोला नदी में अचानक आई बाढ़ से एक पुल बह गया, जिससे गांवों का संपर्क टूट गया और यातायात प्रवाह बाधित हो गया.
Article Advertisement
Border News
Nepal Landslide: नेपाल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Nepal Landslide: नेपाल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत Nepal Landslide: नेपाल में हो रही भारी बारिश के चलते कई नदियों में बाढ़ आ गई है. जिसके चलते कई इलाकों में भूस्खलन की खबर है. बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. ने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
