अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...पटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट'मोकामा की तकदीर पर टेटन...' नीरज की बात को भूल नहीं पाए अनंत? अब फंसती दिख रही पटना MLC सीट4 लड़कियां, एक लड़का और गेस्ट हाउस रूम... रेड पड़ते ही मची अफरा-तफरी, आपत्तिजनक सामान भी मिलाबिहार से अब रुकेगा पलायन! पूर्वी चंपारण में 11 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश, 400 लोगों को मिला रोजगारभारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...पटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट'मोकामा की तकदीर पर टेटन...' नीरज की बात को भूल नहीं पाए अनंत? अब फंसती दिख रही पटना MLC सीट4 लड़कियां, एक लड़का और गेस्ट हाउस रूम... रेड पड़ते ही मची अफरा-तफरी, आपत्तिजनक सामान भी मिलाबिहार से अब रुकेगा पलायन! पूर्वी चंपारण में 11 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश, 400 लोगों को मिला रोजगार

Article Advertisement

Politics

NEET 2024: पेपर लीक को लेकर एक्शन में आई नीतीश सरकार, 3 इंजीनियर सस्पेंड

NEET 2024: पेपर लीक को लेकर एक्शन में आई नीतीश सरकार, 3 इंजीनियर सस्पेंड नीट 2024 के पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के पीएस का नाम सामने आने के बाद अब नीतीश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने पथ निर्माण विभाग के 3 इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया। नीट पेपर लीक मामले में बिहार सरकार के स्तर पर कार्रवा

NEET 2024: पेपर लीक को लेकर एक्शन में आई नीतीश सरकार, 3 इंजीनियर सस्पेंड

Article Advertisement

NEET 2024: पेपर लीक को लेकर एक्शन में आई नीतीश सरकार, 3 इंजीनियर सस्पेंड नीट 2024 के पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के पीएस का नाम सामने आने के बाद अब नीतीश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने पथ निर्माण विभाग के 3 इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया। नीट पेपर लीक मामले में बिहार सरकार के स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। आरोपी सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को पटना स्थित एनएच के गेस्ट हाउस में एक कमरा बिना आवंटन के ही बुक किए जाने पर पथ निर्माण विभाग ने तीन पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी पीएस प्रीतम यादव के कहने पर ही सरकारी गेस्ट हाउस में आरोपियों के लिए कमरा बुक कराया गया था। विजय सिन्हा ने इस मामले में तेजस्वी यादव से स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। पेपर लीक मामले में आरोपी सिकंदर के रिश्तेदार और इस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी अनुराग ने पेपर लीक को लेकर खुलासा किया था। ऐसे में बिहार सरकार ने आज अधीक्षण अभियंता उमेश राय, सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार और प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया। तीनों पर तथ्यों को छिपाने, गैर जिम्मेदार रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा के निर्देश पर की गई हैं। इस बीच केंद्रीय एजेंसियों से सबूत शेयर करने के लिए ईओयू के कुछ अधिकारी दिल्ली रवाना हो गए हैं   तेजस्वी यादव के पीएस ने 1 जून को किया था फोन वहीं इस मामले पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि निलंबित तीनों कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऐसे में जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पटना के अलावा पूरे राज्य के गेस्ट हाउस में कौन-कौन रुका इसको लेकर जांच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच में खुलासा हुआ कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी पीएस प्रीतम यादव ने पथ निर्माण विभाग के कर्मी प्रदीप कुमार को 1 जून को फोन किया और कमरा बुक करने को कहा। इस मामले में राजद के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि नेट परीक्षा रद्द हुई है नीट की भी रद्द होनी चाहिए। वहीं इस मामले में तेजस्वी को घसीटना उनके अल्पज्ञान को दर्शाने के लिए काफी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read