NDA को नहीं मिलेगी 220 से ज्यादा सीटें, केजरीवाल का दावा- केंद्र में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार 50 दिन बाद अंतरिम जमानत पर रिहा हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को सिर्फ 220 से 230 सीटें ही मिलेंगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद शनिवार को पार्टी दफ्तर में एक सभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 50 दिन के बाद आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है।
हमारी पार्टी को कुचलने, खत्म करने में प्रधानमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
एक साथ पार्टी के चार टॉप के नेता को जेल भेज दिया गया।
यह एक पार्टी नहीं एक सोच हैं, जितना यह खत्म करेंगे उतनी यह पार्टी बढ़ेगी।
केजरीवाल ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 220 से ज्यादा सीटें नहीं आएगी. NDA को लेकर केजरीवाल का बड़ा दावा दिल्ली के सीएम ने कहा कि 4 जून के बाद एनडीए सरकार दिखाई नहीं देगी।
हरियाणा, राजस्थान, बिहार, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और झारखंड हर जगह उनकी सीटें घट रही हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें 220-230 सीटें ही मिलेंगी. केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है और आम आदमी पार्टी उसमें शामिल होगी।
केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे और दिल्ली वालों का एलजी दिल्ली ले होगा।
25 मई को दिल्ली में चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।
25 मई को होने वाले दिल्ली के आम चुनावों से पहले केजरीवाल को कोर्ट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिली।
गिरफ्तारी के 50 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट से 1 जून तक अंतरिम जमानत मिल गईॉ।
हालांकि, उन्हें 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस तिहाड़ जाना होगा।
Article Advertisement
Crime
NDA को नहीं मिलेगी 220 से ज्यादा सीटें, केजरीवाल का दावा- केंद्र में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार
NDA को नहीं मिलेगी 220 से ज्यादा सीटें, केजरीवाल का दावा- केंद्र में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार 50 दिन बाद अंतरिम जमानत पर रिहा हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को सिर्फ 220 से 230 सीट

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
