NDA की कौनसी पार्टी किस सीट से लड़ेगी लोकसभा चुनाव?
BJP-JDU समेत अन्य दलों की पूरी List बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है।
इसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है।
बीजेपी 17, जेडीयू 16, एलजेपी को 5 सीटें देने का ऐलान हुआ है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को एक-एक सीट दी गई है।
बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है।
बीजेपी बिहार की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि जेडीयू को 16 सीटें मिली हैं।
वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीटें देने का ऐलान हुआ है।
उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को एक-एक सीट दी गई है।
आइए जानते हैं कि कौनसी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी… बीजेपी इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव बीजेपी पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम सीट पर चुनाव लड़ेगी।
जेडीयू को मिलीं ये सीटें वहीं जेडीयू को वाल्मिकी नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटियार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट दी गई है।
लोक जनशक्ति पार्टी इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई और खगड़िया में चुनाव लड़ेगी।
इसके साथ ही जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) का गया सीट से चुनाव लड़ना तय हुआ है।
काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे।
आरजेडी को लगा बड़ा झटका इसी के साथ बिहार में आरजेडी को बड़ा झटका लग गया है।
यहां आरजेडी की पूर्व सांसद लवली आनंद ने जेडीयू का दामन थाम लिया।
लवली आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी हैं।
खास बात यह है कि विश्वास मत के दौरान लवली आनंद के बेटे और शिवहर से विधायक चेतन आनंद ने आरजेडी से बगावत की थी।
उन्होंने एनडीए का समर्थन किया था।
आपको बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे।
इसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी।
अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होगा, जबकि नतीजे 4 जून को घोषित होंगे।
Article Advertisement
Politics
NDA की कौनसी पार्टी किस सीट से लड़ेगी लोकसभा चुनाव? BJP-JDU समेत अन्य दलों की पूरी List
NDA की कौनसी पार्टी किस सीट से लड़ेगी लोकसभा चुनाव? BJP-JDU समेत अन्य दलों की पूरी List बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। इसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है। बीजेपी 17, जेडीयू 16, एलजेपी को 5 सीटें देने का ऐलान हुआ है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
