क्या सच में लोगों को बीमार बना रहा है नैनी झील का पानी?
हाईकोर्ट पहुंचा मामला उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनी झील में प्रदूषण को लेकर राज्य के प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड से रिपोर्ट मांगी है।
कोर्ट ने कहा कि झील के पानी से बच्चों को लंबी उम्र की बीमारियां हो रही है और बड़ों की किडनी फेल हो रही है।
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल की नैनी झील के गंदे पानी के कारण स्थानीय लोगों के बीमार होने की खबरों के बीच स्वतः संज्ञान लिया है।
कोर्ट ने राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से परामर्श करने और समस्या के समाधान करने को कहा है।
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस रितु बाहरी और जस्टिस आलोक कुमार शर्मा की पीठ ने कहा कि प्रदूषण बोर्ड पेयजल निगम से परामर्श कर यह कारण खोजेंगे कि नैनीताल झील का पानी इतना गंदा क्यों है?
यह बच्चों और बड़ों में किडनी जैसी समस्याएं पैदा कर रहा हैं।
इस सबंध में कोर्ट ने एडवोकेट प्रदीप लोहानी को एमिक्स क्यूरी नियुक्त किया है जो नैनीताल झील के गंदे पानी के कारण होने वाली समस्या के निराकरण में न्यायालय की सहायता करेंगे।
कोर्ट ने दिया ये आदेश बता दें कि जज रितु बाहरी और आलोक कुमारी वर्मा की डबल बेंच एक होटल की याचिका की सुनवाई कर रही थी।
जिसे एनजीटी ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर मुआवजे के तौर पर 1.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
अपीलकर्ता ने कहा कि होटल का सीवरेज पानी झील में नहीं बल्कि नगरपालिका की सीवरेज पाइप लाइन में जा रहा है।
अब इस मामले की अगली सुनवाई दिसंबर में होगी।
लेकिन कोर्ट ने होटल व्यवसायियों को अदालत की रजिस्ट्री को निर्धारित मूल जुर्माने का 10 प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया है।
पीने के पानी मुख्य सोर्स है नैनी झील बता दें कि उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग का रीढ़ की हड्डी कही जाने वाली नैनीताल की नैनी झील इन दिनों सरकार और स्थानीय प्रशासन के कुप्रबंधन का शिकार हो रही है।
नैनीताल की नैनी झील वहां के लोगों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्त्रोत है।
यह लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराता है।
इसके अलावा झील के पानी का इस्तेमाल सिंचाई के तौर पर भी होता है।
Article Advertisement
Politics
क्या सच में लोगों को बीमार बना रहा है नैनी झील का पानी? हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्या सच में लोगों को बीमार बना रहा है नैनी झील का पानी? हाईकोर्ट पहुंचा मामला उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनी झील में प्रदूषण को लेकर राज्य के प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड से रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि झील के पानी से बच्चों को लंबी उम्र की बीमारियां हो रही है और बड़ों की किडनी फेल हो रही है। उत्तराखंड हा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
