बिहार में 4 मर्डर 1 सुसाइड का असली सच खौफनाक, ‘एक पुलिसवाली, करतूतें काली’ बिहार पुलिस लाइन में एक घर में 4 हत्याएं और एक सुसाइड होने का असली सच सामने आ गया है।
सुसाइड नोट में अवैध संबंधों का जिक्र हुआ है, लेकिन पूरे सुसाइड नोट की कहानी इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली और खौफनाक है।
बिहार के भागलपुर में बनी पुलिस लाइन 12 अगस्त की रात को 4 हत्याएं और एक सुसाइड करके परिवार का खौफनाक खात्मा क्यों हुआ?
बिहार पुलिस की कॉन्स्टेबल नीतू के क्वार्टर नंबर 38 में 12 अगस्त की रात को ऐसा क्या हुआ, जो सुबह 5 लाशें मिलीं?
इसका खुलासा सुसाइड नोट में हुआ है।
दूधवाले ने हर दिन की तरह सुबह दरवाजा खटखटाया और आवाज दी।
जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वाले लोग पहुंचे।
किसी अनहोनी की आशंका से मौके पर पुलिस बुलाई गई।
पुलिस ने दरवाजा खोला तो ऐसा मंजर दिखा कि पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।
कॉन्स्टेबल नीतू, उसके दोनों मासूम बच्चों, उसकी सास की खून से सनी लाशें पड़ी थीं।
चारों का गला रेता हुआ था।
नीतू ने बच्चे-सास मारी, पति ने नीतू मारी बरामदे में नीतू के पति पंकज का शव फंदे से लटका था।
पंकज सुसाइड नोट छोड़कर गया।
सुसाइड नोट में उसने पत्नी नीतू के अवैध संबंध का जिक्र किया, फिर भी पुलिस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।
सुसाइड नोट के मुताबिक, दोनों में लगातार विवाद होता था, विवाद का कारण पति पत्नी और वो है।
आखिर यह ‘वो’ कौन है?
यह भी बड़ा सवाल है।
सुसाइड नोट में लिखा है कि दोनों बच्चों और सास की हत्या नीतू ने की।
गुस्से में पंकज ने नीतू की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटक गया।
मौके से खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है।
पुलिस कॉन्स्टेबल नीतू के फोन को भी खंगाल रही है।
DIG खुद पूरे मामले की मोनिटरिंग कर रहे हैं।
FSL की टीम ने 2 बार वारदातस्थल की जांच की।
अकसर दोनों के विवाद पुलिस अधिकारी सुलझाते थे।
क्राइम ब्रांच के सिपाही से थे अवैध संबंध ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि 12 अगस्त की रात जब दोनों में लड़ाई हुई तो पड़ोसियों को भनक तक कैसे नहीं लगी?
आखिर में सबसे बड़ा सवाल नीतू का अवैध संबंध किससे था?
आखिर वह कौन है, जो हंसते-खेलने परिवार को बर्बाद कर गया।
सुबह शव मिलने के बाद कमरे की जांच की गई तो मौके पर DIG-SSP और FSL की टीम डॉग स्क्ववाड की टीम पहुंची और घटनास्थल की जांच करके सबूत जुटाए।
परिजनों के आने का घंटों इंतजार किया गया।
नीतू के परिजन समस्तीपुर से पहुंचे और पांचों शवों का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपे गए।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक सिपाही को हिरासत में लिया है।
उससे गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है, जिसका नाम सूरज ठाकूर है।
वह क्राइम ब्रांच में कार्यरत है, जिसे कॉन्स्टेबल नीतू का नजदीकी संबंधी बताया जा रहा है।
Article Advertisement
Education
बिहार में 4 मर्डर 1 सुसाइड का असली सच खौफनाक, ‘एक पुलिसवाली, करतूतें काली’
बिहार में 4 मर्डर 1 सुसाइड का असली सच खौफनाक, ‘एक पुलिसवाली, करतूतें काली’ बिहार पुलिस लाइन में एक घर में 4 हत्याएं और एक सुसाइड होने का असली सच सामने आ गया है। सुसाइड नोट में अवैध संबंधों का जिक्र हुआ है, लेकिन पूरे सुसाइड नोट की कहानी इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली और खौफनाक है। बिहार के भागलपुर में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
