मां की गोद से बच्चे को छीना और जमीन पर पटककर मार डाला, DJ पर गाना बना मौत का कारण - MURDER IN PURNEA पूर्णिया में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में बच्चे की हत्या कर दी गई. मां की गोद से छीनकर उसे जमीन पर पटक दिया. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में 7 महीने के बच्चे की हत्या कर दी. घर में डीजे पर बज रहे गाने को लेकर हुए विवाद में मां की गोद से छीनकर 7 माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार हो गया है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है. डीजे विवाद में बच्चे की हत्या: घटना पूर्णिया जिले के रुपौली के डोभा मिलिक पंचायत के वार्ड नंबर 10 की है. परिजनों के मुताबिक बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल आया था. जहां शादी समारोह के दौरान डीजे पर बज रहे गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने मां की गोद से छीनकर 7 माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया. आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. "मेरी बेटी शादी में मेरे घर आई हुई थी. इसी क्रम में डीजे बजाने को लेकर गांव के ही रितु कुमार राम से झड़प हो गई. उसने मेरे नाती को उसकी मां की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद युवक गांव छोड़कर फरार हो गया है."- शंकर मंडल, मृतक बच्चे के नाना तफ्तीश में जुटी पुलिस: वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेजा दिया है. रुपौली थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि बच्चे के नाना के लिखित बयान पर थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. "घटना की जानकारी मिली है और बच्चे के परिजन के द्वारा मामले को दर्ज करवाया गया है. आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी."- सूरज कुमार, थाना प्रभारी, रुपौली थाना
Article Advertisement
Education
मां की गोद से बच्चे को छीना और जमीन पर पटककर मार डाला, DJ पर गाना बना मौत का कारण - MURDER IN PURNEA
मां की गोद से बच्चे को छीना और जमीन पर पटककर मार डाला, DJ पर गाना बना मौत का कारण - MURDER IN PURNEA पूर्णिया में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में बच्चे की हत्या कर दी गई. मां की गोद से छीनकर उसे जमीन पर पटक दिया. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में 7 महीने के बच्चे की हत्या कर दी. घर में डीजे पर बज रहे
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15121 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15121 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
