अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैबिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के पदाधिकारी जायेंगे हड़ताल परMLC चुनाव में लालू की पार्टी ने इन 6 'धुरंधरों' पर लगाया दांव, मंगनीलाल मंडल ने जारी की RJD के उम्मीदवारों की लिस्टबिहार के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान, पटना से लेकर मुजफ्फपुर, सीतामढ़ी तक, दिवाली-छठ के लिए फटाफट बुक करें टिकटफरक्का जल संधि से हो रही बिहार की हकमारी: जदयूसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैबिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के पदाधिकारी जायेंगे हड़ताल परMLC चुनाव में लालू की पार्टी ने इन 6 'धुरंधरों' पर लगाया दांव, मंगनीलाल मंडल ने जारी की RJD के उम्मीदवारों की लिस्टबिहार के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान, पटना से लेकर मुजफ्फपुर, सीतामढ़ी तक, दिवाली-छठ के लिए फटाफट बुक करें टिकटफरक्का जल संधि से हो रही बिहार की हकमारी: जदयू

Article Advertisement

Crime

बहू ने कराई ससुर की हत्या, पति की दूसरी शादी से थी नाराज, नालंदा पुलिस का खुलासा - MURDER IN NALANDA

बहू ने कराई ससुर की हत्या, पति की दूसरी शादी से थी नाराज, नालंदा पुलिस का खुलासा - नालंदा पुलिस ने ससुर की हत्या के आरोप में बहू को गिरफ्तार किया है. पति की दूसरी शादी से नाराजगी में इसे अंजाम दिया था. नालंदा: बिहार के नालंदा में पुलिस ने अधेड़ शख्स की हत्या का खुलासा कर लिया है. हत्याकांड को उसकी ब

बहू ने कराई ससुर की हत्या, पति की दूसरी शादी से थी नाराज, नालंदा पुलिस का खुलासा - MURDER IN NALANDA

Article Advertisement

बहू ने कराई ससुर की हत्या, पति की दूसरी शादी से थी नाराज, नालंदा पुलिस का खुलासा - नालंदा पुलिस ने ससुर की हत्या के आरोप में बहू को गिरफ्तार किया है. पति की दूसरी शादी से नाराजगी में इसे अंजाम दिया था. नालंदा: बिहार के नालंदा में पुलिस ने अधेड़ शख्स की हत्या का खुलासा कर लिया है. हत्याकांड को उसकी बहू ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी बहू समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. ससुर की हत्या के आरोप में बहू गिरफ्तार: 4 दिसंबर को अरपा गांव निवासी रामयतन शर्मा के पुत्र विमलेश कुमार उर्फ लाला सिंह को बदमाशों ने घर से बुलाकर पूर्व मुखिया के ईंट-भट्ठा के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक विमलेश कुमार की पत्नी कामता देवी द्वारा लिखित शिकायत में पहली बहू समेत 5 लोगों को हत्या मामले में नामजद अभियुक्त बनाया था. इसी आवेदन के आधार पर नालंदा पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर हिलसा डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. पति की दूसरी शादी से नाराज थी महिला: हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि एसआईटी ने नामजद अभियुक्तों से पूछताछ करना चाहा तो आरोपी बहू लगातार पुलिस को अपना पता गलत बताकर गुमराह कर रही थी. उसकी शादी वर्ष 2011 में मृतक लाला सिंह के पुत्र मुकेश कुमार से हुई थी. मुकेश कुमार मंद बुद्धि था, इसलिए वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी. इसी को लेकर दोनों परिवार के बीच 7-8 वर्षों से न्यायालय में मामला चल रहा था. इसी विवाद के बीच मृतक ने अपने पुत्र की दूसरी शादी कहीं और करवा दिया. दोस्तों के साथ मिलकर ससुर को मरवाया: डीएसपी ने बताया कि दूसरी शादी के एक साल पहले मृतक को पोता हुआ. जिसकी भनक मृतक की पहली बहू को लगी, जो उसे नागवार गुजरा और संपत्ति हासिल करने के उद्देश्य से पहली बहू ने पति की बजाय ससुर की हत्या करने की साजिश रची. इस हत्याकांड में अरपा गांव निवासी रामलखन सिंह का पुत्र अनिल सिंह उर्फ टुनटुन ने लाइनर का काम किया. टुनटुन ने पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी शंभु शर्मा के बेटे चंदन कुमार और अरवल जिला के किंजर थाना क्षेत्र झुनाठी गांव निवासी मनीष कुमार उर्फ रजनीश शूटर को एक स्कार्पियो से गांव ले गया था. "हत्याकांड में एक महिला और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में ये बात सामने आई है कि महिला ने पति की दूसरी शादी से नाराजगी के कारण अपने साथियों के साथ मिलकर ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में शामिल सभी ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है."- सुमित कुमार, डीएसपी, हिलसा

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read