अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्र

Article Advertisement

Education

पूर्णिया लिफ्ट मांगने पर चली गई जान, चालक ने पिता को रौंदा, चिल्लाता रह गया बेटा

लिफ्ट मांगने पर चली गई जान, चालक ने पिता को रौंदा, चिल्लाता रह गया बेटा पूर्णिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी तो उसे कुचल दिया गया. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया के मीरगंज थाना क्षेत्र के दमेली गांव में क्रूरता की हद पार करते हुए ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या करन

पूर्णिया लिफ्ट मांगने पर चली गई जान, चालक ने पिता को रौंदा, चिल्लाता रह गया बेटा

Article Advertisement

लिफ्ट मांगने पर चली गई जान, चालक ने पिता को रौंदा, चिल्लाता रह गया बेटा पूर्णिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी तो उसे कुचल दिया गया. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया के मीरगंज थाना क्षेत्र के दमेली गांव में क्रूरता की हद पार करते हुए ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया. मृतक की पहचान विनोद सिंह के रूप में हुई है. वहीं आरोपी सुभाष यादव के ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है, जबकि आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है. पूर्णिया में लिफ्ट मांगने के विवाद में हत्या: घटना की जानकारी देते हुए मृतक के बेटे रोशन ने बताया कि वह अपने पिताजी के साथ खेत से घर की ओर लौट रहा था. रास्ते में गांव के सुभाष यादव ट्रैक्टर से गांव की ओर आ रहा था. विनोद ने सुभाष की गाड़ी को हाथ देकर रोका और गांव ले जाने की बात कही. सुभाष ने ट्रैक्टर पर बैठाने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई. "सुभाष ने कहा कि ट्रैक्टर के आगे से हट जाए, नहीं तो वह ट्रैक्टर पापा के ऊपर चढ़ाते हुए चला जाएगा. जब तक पाप ट्रैक्टर के सामने से हटते तबतक सुभाष ने उन्हें कुचल दिया. पापा को कुचलते हुए सुभाष भागने लगा."- रौशन कुमार, मृतक का बेटा ट्रैक्टर चालक ने पिता को कुचला, मौके पर मौत: जब रोशन ने हल्ला किया तो सुभाष ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. विनोद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि विनोद और सुभाष में पुरानी जमीनी विवाद चल रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां से ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया. वहीं विनोद के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया गया है. "परिजनों के द्वारा सुभाष यादव पर विनोद यादव के हत्या का आरोप लगाते हुए मामला को दर्ज करवाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल पर से ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है. सुभाष यादव गांव छोड़कर फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी."- राजीव कुमार, मीरगंज थाना प्रभारी "हमें बड़ा बाबू ने कहा कि घटना का पता लगाइये. पता चला कि ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की गई है. परिजनों का ये आरोप है. बड़ा बाबू और छोटा बाबू को हमने सूचना दी तो दोनों मौके पर पहुंचे."- पंकज पासवान, सिपाही

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read