नवादा में निर्मम हत्या, बोरा में बांधकर बाइक सहित आग के हवाले किया बिहार के नवादा में हत्या का मामला सामने आया है. एक अज्ञात व्यक्ति को बोरा में बांधकर बाइक समेत जला दिया गया. नवादा: बिहार के नवादा में जलाकर हत्या कर दी गयी. एक व्यक्ति को बोरे में बांधकर बाइक समेत आग लगा दी. मृतक का शव पुरी तरह जल हुआ मिला है जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है कि शव महिला का है या पुरुष का है. बहरहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर छानबीन की है. हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना की सूचना पर आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि किसी ने इस तरह की घटना को होते नहीं देखा है. फॉरेंसिक टीम पहुंचीः यह पूरा मामला जिले के सिसमा रोड के समीप खरीदी बिगहा की है. यहां मोटरसाईकिल में बांधकर एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया है. जला हुआ शव पुरुष या महिला की है, इसकी पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल फॉरेंसिक टीम का आने का इंतजार किया जा रहा है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर में क्या मामला है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रात के अंधेरे में घटना को अंजाम दिया गया है. छानबीन में जुटी पुलिसः डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिसमा रोड खरीदी बिगहा के समीप एक मोटरसाईकिल जली है. उसमें बोरे में बांधकर एक व्यक्ति को भी जला दिया गया है. हमलोग घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. घटना के बाद से पुलिस हैरान है. आखिर किस तरीके से उसकी हत्या की गयी है. "मेन रोड के कचरा डंप वाले स्थान पर यह घटना हुई है. हम आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. जली हुई बाइक के नंबर प्लेट से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं कि आखिर घटना का अंजाम क्यों और किस लिए दिया गया है. मरने वाला व्यक्ति कौन है महिला या पुरुष?
फोरेंसिक टीम बुलाई गई है." -हुलास कुमार, डीएसपी
Article Advertisement
Crime
नवादा में निर्मम हत्या, बोरा में बांधकर बाइक सहित आग के हवाले किया
नवादा में निर्मम हत्या, बोरा में बांधकर बाइक सहित आग के हवाले किया बिहार के नवादा में हत्या का मामला सामने आया है. एक अज्ञात व्यक्ति को बोरा में बांधकर बाइक समेत जला दिया गया. नवादा: बिहार के नवादा में जलाकर हत्या कर दी गयी. एक व्यक्ति को बोरे में बांधकर बाइक समेत आग लगा दी. मृतक का शव पुरी तरह जल ह
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
