अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...

Article Advertisement

Crime

‘बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म, किसी की भी हत्या हो सकती है…’ मुकेश साहनी के पिता के मर्डर पर बोला विपक्ष

‘बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म, किसी की भी हत्या हो सकती है…’ मुकेश साहनी के पिता के मर्डर पर बोला विपक्ष बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक मुकेश साहनी के पिता की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गर्म है। विपक्ष कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमलावर है तो सत्ता पक्ष कानूनी कार्रवाई की बात कर रहा है

‘बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म, किसी की भी हत्या हो सकती है…’ मुकेश साहनी के पिता के मर्डर पर बोला विपक्ष

Article Advertisement

‘बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म, किसी की भी हत्या हो सकती है…’ मुकेश साहनी के पिता के मर्डर पर बोला विपक्ष बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक मुकेश साहनी के पिता की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गर्म है। विपक्ष कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमलावर है तो सत्ता पक्ष कानूनी कार्रवाई की बात कर रहा है। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर राजनीतिक गलियारों से अलग-अलग प्रतिक्रिया आई है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर बिहार में मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की भी हत्या हो सकती है. वहीं बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई होगी और दोषियों को सजा मिलेगी। दरअसल 16 जुलाई की सुबह विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता की हत्या की खबर आई। इसके बाद से ही राजनीतिक दलों की ओर लगातार बयानबाजी जारी है। बिहार में विपक्षी नेताओं ने जहां बीजेपी-जेडीयू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं सत्ता पक्ष कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा है। मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा, ‘बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री मुकेश साहनी जी के पिता जी की हत्या की खबर सुनकर मर्माहत हूं। यह घटना अत्यंत ही दुखद व निन्दनीय है। पता नहीं यह कैसे हुआ? परन्तु जैसे भी हुआ हो, मा. मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि स्वयं संज्ञान लें ताकि सच्चाई का पता चले और अपराधियों के खिलाफ त्वरित व सख्त से सख्त कार्रवाई हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को दुख सहने की ताकत मिले।’   वहीं मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि ‘अगर मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की भी हत्या हो सकती है। बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। राम राज्य की बात करने वाले कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। आज के समय में हत्या बिहार में आम बात हो गई है। नीतीश कुमार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। साहनी के पिता जी की हत्या अति दुखद है। वहीं लोकसभा चुनावों में पूर्णिया से निर्दलीय जीत हासिल करने वाले पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पूर्व मंत्री मुकेश साहनी जी के पिता जीतन साहनी जी की दरभंगा में निर्मम हत्या BJP के रावणराज का पुख़्ता प्रमाण है। हत्या दर हत्या से कोहराम मचा है, नीतीश जी के शासन का इकबाल खत्म हो गया है। अब प्रशासन अपराधियों के बजाय निर्दोषों को फंसाने का निज़ाम बन गया है। मुकेश जी के हम साथ हैं।’   जीतन साहनी की हत्या के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने एक्स पर लिखा कि ‘VIP पार्टी संरक्षक श्री मुकेश साहनी जी के पिता की निर्मम हत्या ने बिहार में कानून-व्यवस्था की अराजक स्थिति को फिर उजागर कर दिया है. सरकार लोगों के भरोसे से चलती है और वो शून्य सूचकांक पर है. मीडिया मैनेजमेंट ही सब नहीं होता है. ईश्वर मुकेश जी और उनके परिवार को शक्ति और संबल दे.’   वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘मामले में कड़ी कार्रवाई होगी और आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी. सरकार मुकेश साहनी के परिवार के साथ है.’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read