मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंची दुबई, 29 जून (भाषा) भारतीय कप्तान मिताली राज ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में 72 रन की पारी के दम पर बल्लेबाजों की नवीनतम आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग के फिर से शीर्ष पांच में शामिल हो गयी हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हाल ही में 22 साल पूरा करने वाली 38 वर्षीय इस बल्लेबाज ने जब क्रीज पर कदम रखा था जब टीम दो विकेट पर 27 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी।
भारत ने आठ विकेट पर 201 रन बनाये जो कि विश्व चैम्पियन टीम के खिलाफ काफी नहीं था।
इंग्लैंड ने आसानी से आठ विकेट से मैच जीत लिया।
पिछले विश्व कप फाइनल (2017) में भारत को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली मिताली तीन स्थानों के सुधार के साथ अक्टूबर 2019 के बाद पहली बार पांचवें पायदान पर पहुंची है।
भारत की किसी अन्य खिलाड़ी को रैंकिंग में हालांकि खास फायदा नहीं हुआ।
हरफनमौला पूजा वस्त्राकर ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 97वां और गेंदबाजों में 88वां स्थान हासिल किया।
टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में पहले स्थान पर काबिज युवा सनसनी शेफाली वर्मा ने एकदिवसीय में रैंकिंग का आगाज 120वें स्थान के साथ किया।
उन्होंने अपने पदार्पण मैच में 14 गेंद में 15 रन की पारी खेली थी।
रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अपना स्थान और मजबूत किया।
इस मैच में नाबाद 87 रन की पारी से मैच ऑफ द मैच चुनी गयी इस खिलाड़ी ने 26 रेटिंग अंक हासिल किये, जिससे उनके कुल रेटिंग अंक 791 हो गये।
नताली साइवर नाबाद 74 रन की पारी से महिलाओं की नवीनतम रैंकिंग नौवें से आठवें पायदान पर आ गयी।
गेंदबाजों की सूची में आन्या श्रबसोले तीन स्थानों के सुधार के साथ आठवें जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन चार स्थान के सुधार के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गयी है।
उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में मिताली और हरमनप्रीत कौर के विकेट सहित तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था।
केट क्रास तीन स्थानों के सुधार के साथ 25वें पायदान पर पहुंच गयी है।
Article Advertisement
Sports
मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंची
मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंची दुबई, 29 जून (भाषा) भारतीय कप्तान मिताली राज ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में 72 रन की पारी के दम पर बल्लेबाजों की नवीनतम आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग के फिर से शीर्ष पांच में शामिल हो गयी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
